गर्मियों में बिना AC के घर को इस तरह रखें ठंडा, अपनाएं ये 7 आसान टिप्स
Tips To Keep Your Home Cool: भीषण गर्मी में घर में रहना कई बार मुश्किल हो जाता है। खासतौर पर जब लाइट चली जाए या फिर कूलर, पंखा अचानक खराब हो जाए। उस समय इंसान पसीने से तर-बतर हो जाता है और उसे सफोकेशन होने लगता है।
हालांकि आजकल घरों में एसी की सुविधा हो गई है। लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में एसी लगा लेते हैं ताकि राहत की सांस मिल सके। लेकिन जरा सोचिए जिनके घर में एसी की सुविधा नहीं होती है वह किस तरह गर्मी के दिनों को काटते होंगे।

बिना एयर कंडीशनर यानी एसी के घर के सभी कमरों को ठंडा रखने के लिए आप कुछ खास उपाय अपना सकते हैं। आप कुछ तरीके अपनाकर अपने घर को ठंडा रख सकते हैं और गर्मी से भी राहत पा सकते हैं।
गर्मियों में बिना AC के घर को इस तरह रखें ठंडा
1. अगर आपके घर में एसी नहीं है तो आप बाथरूम और किचन में लगे एग्जॉस्ट फैन को ऑन करके रखें। इससे गर्मी और उमस आसानी से बाहर निकल जाती है। ऐसे में आपको गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। एग्जॉस्ट फैन गर्मियों में घर को ठंडा रखने में मदद करते हैं।
2. खिड़की के सामने टेबल फैन रखें ताकि घर में ठंडी हवा की एंट्री हो सके। अतिरिक्त ठंडी हवा पाने के लिए आप एक कटोरे में बर्फ रखकर उसे खिड़की के बॉक्स पंखे के सामने रख सकते हैं।
3. दिन के समय में अपने घर की सभी खिड़की और दरवाजों को बंद करके रखें। घर के अंदर हल्के रंग के पर्दे लगाएं। कॉटन फैब्रिक के पर्दे टांगें। इससे सूरज की रोशनी घर में नहीं आएगी। इसके अलावा, इंसुलेटेड ग्लास की खिड़कियां कमरे के तापमान को बढ़ने से रोकने में मदद करती हैं।
4. सबह 10 से 11 बजे के अंदर की लंच बना लें। गर्मियों में सुबह के समय ही किचन का सारा काम निपटा लें। इससे आपको दोपहर में किचन में काम करने से ब्रेक मिल जाएगा। साथ ही ओवन, ग्रिलिंग मशीन या कोई भी ऐसे किचन अप्लायंस अधिक देर तक न चलाएं जो हीट जेनरेट करते हों।
5. गर्मियों में ऐसी चीजें खाएं जिनकी तासीर ठंडी हो। सीजनल फलों और सब्जियों का सेवन जरूर करें। तरल पदार्थ जरूर पिएं। छोटे हीट पैदा करने वाले गैजेट्स जैसे टोस्टर, माइक्रोवेव और ड्रायर का इस्तेमाल करने से बचें।
6. घर में हर जगह लाइट्स ऑन करके न रखें। अगर जरूरत न हो तो हर जगह के बल्ब और ट्यूब लाइट्स बंद रखें। इससे बिजली का बिल भी कम होगा। गर्मी भी कम जेनरेट होगी।
7. अपने घर के अंदर ढेर सारे पौधे लगाएं जो घर की गर्मी को एब्जॉर्ब करने में मददगार साबित हों। घर में हरियाली रहने से कूल महसूस होता है और घर की हवा भी फ्रेश बनी रहती है।












Click it and Unblock the Notifications