Sunday Chaat Recipes: संडे को घर पर बनाएं ये 5 हेल्दी एंड टेस्टी चाट, खाते ही मेहमान होंगे खुश
Sunday Chaat Recipes: संडे यानी छुट्टी का दिन, आराम का दिन, फैमिली टाइम और थोड़ा सा मस्ती भरा स्वाद भरा दिन। वीकडेज की भागदौड़ के बाद संडे को कुछ चटपटा खाने का मन न करे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ऐसे में अगर इस दिन घर में मेहमान आ जाएं, तो उन्हें कुछ खास और यादगार खिलाना हमारी जिम्मेदारी बन जाती है।
बच्चे हों या बुजुर्ग सबको चाट खाना होता है पसंद
ऐसे में चाट से बेहतर और क्या हो सकता है। चाट सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि भारत के हर कोने की जुबान का स्वाद है। उसमें मिठास से लेकर, तीखापन और खटास भी होती है। ये हर उम्र के लोगों की फेवरेट होती है, बच्चे हों या बुजुर्ग सबको चाट खाना पसंद होता है।

चाट सिर्फ एक डिश नहीं, वो एक अनुभव है
अच्छी बात ये है कि चाट बनाना भी आसान है और इसे मनचाहे तरीके से कस्टमाइज भी किया जा सकता है। चाट सिर्फ एक डिश नहीं, वो एक अनुभव है। खुशबू, रंग, स्वाद, सबकुछ मिलकर एक जादू पैदा करते हैं। इस संडे को कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो किचन में थोड़ी सी मेहनत करें और घरवालों व मेहमानों कोहोटल वाला स्वाद बनाकर दें, वो भी अपने हाथों का प्यार मिलाकर।
आइए आपको बताते हैं कि इस संडे घर पर आप कौन-कौन सी चाट कैसे बना सकते हैं और लोगों का दिल जीत सकते हैं।
1. आलू टिक्की चाट (क्रिस्पी और मजेदार)
संडे को कुछ स्पेशल बनाना हो तो आलू टिक्की चाट से बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती। उबले हुए आलू, कुछ मसाले और थोड़ा सा प्यार, बस तैयार हो जाती है गरमा-गरम टिक्की। ऊपर से डालें दही, मीठी चटनी, हरी चटनी और क्रिस्पी सेव। चाहें तो अनार दाने और बारीक कटे प्याज से गार्निश कर सकते हैं। इसे आप मिट्टी के कुल्हड़ या सिरेमिक बाउल में सर्व करें ताकि प्रेजेंटेशन भी उतना ही आकर्षक लगे जितना की इसका स्वाद।
2. स्पाइसी कॉर्न चाट (हेल्दी और टेस्टी)
अगर कुछ हल्का और हेल्दी खाना चाहिए, तो स्वीट कॉर्न से बनी स्पाइसी कॉर्न चाट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। उबले हुए कॉर्न में थोड़ा नींबू, चाट मसाला, काली मिर्च और बारीक कटे टमाटर-प्याज मिलाएं। चाहें तो धनिया पत्ती और ग्रेटेड चीज भी ऐड कर सकते हैं। ये चाट हेल्थ कॉन्शियस लोगों के लिए परफेक्ट है। इसे गार्डन या बालकनी में संडे ब्रंच के तौर पर सर्व करें।
3. दही पापड़ी चाट (मीठा, नमकीन, मजेदार)
कुरकुरी पापड़ी, ठंडी दही, तीखी-मीठी चटनी और सेव, ये कॉम्बिनेशन कभी फेल नहीं होता। इसे आप बच्चों के लिए थोड़ा कम तीखा और बड़ों के लिए स्पाइसी बना सकते हैं। ऊपर से अनार और हरे धनिए की सजावट इसे इंस्टा-वर्थी बना देती है। ये चाट बच्चों की बर्थडे पार्टी या फैमिली गेट-टुगेदर के लिए परफेक्ट स्नैक्स है।
4. चना चाट (एनर्जी से भरपूर)
मेहमानों के लिए प्रोटीन रिच डिश बनानी है तो टेस्टी चना चाट बनाया जा सकता है। उबले हुए काले चने, प्याज, टमाटर, खीरा, नींबू और मसाले, सब एकसाथ मिलाकर बना डालिए मजेदार, हेल्दी चाट। ये डिश खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो जिम जाते हैं या फिटनेस का ध्यान रखते हैं।
5. चटपटी भेल पुरी (मुंबई का स्वाद घर पर)
अगर संडे की शाम बारिश हो जाए, तो गरमागरम चाय के साथ भेल पुरी सबसे बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। सेव, मुरमुरा, हरी चटनी, खट्टी-मीठी इमली की चटनी और ताजगी से भरे कच्चे आम का जायका। मजा आ जाता है। भेल पुरी को टिफिन में पैक करके आप पिकनिक पर भी ले जा सकते हैं।
कुछ खास टिप्स
-चाट सर्व करते वक्त प्लेटिंग पर ध्यान दें।
-चटनी पहले से तैयार रखें ताकि वक्त बच जाए।
-चाहें तो चाट काउंटर स्टाइल में सर्व करें, जहां मेहमान खुद अपनी पसंद की चाट बना सकें।












Click it and Unblock the Notifications