Skin Care Tips: क्या आप भी बनने वाली हैं नई दुल्हन? शादी से पहले ऐसे रखें स्किन का ख्याल
Skin Care Tips For Bride: नवंबर महीने से ही शादियों का सीजन शुरू हो जाता है। ऐसे में नए दूल्हा-दुल्हन अपनी स्किन केयर में लग जाते हैं। खासतौर पर दुल्हन को शादी से पहले अपनी स्किन खास ख्याल रखना होता है। हेवी मेकअप से पहले स्किन को हेल्दी बनाना जरूरी होता है।
हालांकि सर्दियों के कारण स्किन को लेकर कई तरह की समस्याएं सामने आती हैं। इस मौसम में कुछ लोगों को ड्राईनेस, फलकिनेस्स और सेंसिटिविटी की परेशानी होने लगती है। ऐसे में दुल्हन बनने वाली लड़कियों को स्किन रूटीन में बदलाव जरूर करना चाहिए।

सुंदर, अच्छी तरह से हाइड्रेटेड और दमदार स्किन पाने के लिए हेल्दी डाइट के साथ साथ कुछ आसान से टिप्स भी अपनाने चाहिए-
फेस ऑयल का करें इस्तेमाल
सर्दियों के स्किन केयर रूटीन में हाई क्वालिटी वाले फेस ऑयल को शामिल करने से स्किन हेल्दी बनी रहेगी। फेस ऑयल त्वचा को पोषण देता है और नमी बनाए रखने मे मदद करता है। ऐसे में आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनी रहेगी।
फेस सीरम जरूर लगाएं
सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए फेस सीरम एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसकी नमी त्वचा के निखार को बनाए रखने में मदद करती है। इसके इस्तेमाल से स्किन सॉफ्ट होती है।
स्किन के लिए सनस्क्रीन जरूरी
सर्दियों में धुप में निकलने पर यूवी किरणें आपकी स्किन को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। चमकदार स्किन बनाए रखने और सूरज की रोशनी से बचाने के लिए सनस्क्रीन बहुत जरूरी होती है। 30 या उससे ज्यादा एसपीएफ वाला मॉइश्चराइजिंग सनस्क्रीन चुनें, जो स्पेक्ट्रम सुरक्षा प्रदान करता है।
हाइड्रेटिंग क्लींजर का इस्तेमाल करें
चेहरे पर मॉइश्चराइजिंग क्लींजर का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। चेहरे पर मेकअप लगाने से पहले इसका इस्तेमाल जरूर करें।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें)












Click it and Unblock the Notifications