Side Effects Of Spinach: क्या आप भी कर रहे हैं पालक खाने की गलती? तो हो जाएं सावधान, जान लें इसके गंभीर नुकसान
Side Effects Of Spinach: सर्दी जैसे ही आती है तो घर में हरी सब्जियां जरूर बनती हैं। कहा जाता है कि पालक पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन C, फॉलिक एसिड जैसे कई पोषण तत्व पाए जाते हैं। अक्सर हमारे बड़े लोग और डॉक्टर यही सलाह देते हैं कि सर्दी के मौसम में पालक जरूर खानी चाहिए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए ये हानिकारक है।
जी हां आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सर्दी के मौसम में कुछ लोगों को पालक नहीं खानी चाहिए। इससे शरीर में गंभीर नुकसान हो सकते हैं। तो चलिए आज हमको बताते हैं कि इसका सेवन किन लोगों के लिए नुकसानदायक है।

1. गैस्ट्रिक और पाचन समस्या
पालक में ऑक्सेलेट्स (Oxalates) की मात्रा अधिक होती है, जो पेट में गैस, ऐंठन और अपच जैसी समस्याओं को बढ़ा सकते हैं। खासकर अगर किसी व्यक्ति को पहले से ही गैस्ट्रिक समस्याएं हैं, तो पालक का सेवन उन्हें और ज्यादा परेशान कर सकता है। सर्दियों में पाचन तंत्र पहले ही थोड़ी धीमी गति से काम करता है, ऐसे में पालक को पचाना और भी मुश्किल हो सकता है।
2. किडनी मरीज
पालक में ऑक्सेलेट्स के अलावा पोटेशियम और फास्फोरस की भी ज्यादा मात्रा होती है। किडनी की समस्याओं वाले मरीजों को इन तत्वों का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि यह किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है। विशेष रूप से, जो लोग किडनी स्टोन से पीड़ित हैं, उन्हें पालक का सेवन नहीं करना चाहिए। इसे खान से समस्या और बढ़ सकती है।
3. गर्भवती महिलाएं (नियंत्रित सेवन)
गर्भवती महिलाओं को पालक का सेवन नियंत्रित मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि पालक में उच्च मात्रा में फोलेट होता है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, पालक में पाए जाने वाले ऑक्सेलेट्स और विटामिन K के अधिक सेवन से गर्भावस्था में ब्लीडिंग के खतरे को बढ़ा सकते है।
4. लो ब्लड प्रेशर
पालक में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो रक्तचाप को कम करने में सहायक होता है। हालांकि, यदि किसी व्यक्ति का पहले से ही रक्तचाप कम है, तो पालक का अधिक सेवन उसकी स्थिति को और भी बिगाड़ सकता है। इससे शरीर में कमजोरी, चक्कर आना, या थकावट जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें












Click it and Unblock the Notifications