Navratri Iconic Garba Look: ऐश्वर्या से दीपिका तक, जब बॉलीवुड हसीनाओं ने गरबा लुक में ढाया कहर!
Navratri Iconic Bollywood Garba Look: नवरात्रि और गरबा का नाम आते ही सबसे पहले रंग-बिरंगे लहंगे, झिलमिलाती ज्वैलरी और ढोल-नगाड़ों की गूंज दिमाग में उतर आती है। हर साल लोग अपने गरबा लुक को खास बनाने के लिए बॉलीवुड फिल्मों से आईडिया लेते हैं। बड़े पर्दे पर कई सितारों ने ऐसे आइकॉनिक गरबा लुक्स दिखाए हैं जो आज भी लोगों की यादों में ताजा हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन का 'ढोली तारो ढोल बाजे' वाला पारंपरिक अंदाज़ हो या दीपिका पादुकोण का 'नगाड़ा संग ढोल' का रॉयल लुक। बॉलीवुड ने कभी भी लोगों को निराश नहीं किया। इन सभी लुक ने अपने-अपने अंदाज़ से नवरात्रि फैशन को नया आयाम दिया। आइए देखते हैं कुछ बेहतरीन गरबा लुक-

1. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Garba Look)
गाना: नगाड़ा संग ढोल बाजे (गोलियों की रासलीला- राम लीला)
दीपिका का यह लुक रॉयल और ड्रामैटिक दोनों था। उन्होंने लाल और काले रंग का कढ़ाई वाला (embroidered) लहंगा पहना था। जिसमें बड़ा फ्लेयर और भारी दुपट्टा था। उनके खुले घुंघराले बाल, माथे पर काली बिंदी और झुमके इस लुक की खूबसूरती को और बढ़ा रहे थे। जब दीपिका घूमती हैं तो लहंगे का घेरा और दुपट्टा गाने का सबसे बड़ा आकर्षण बन जाता है।

2. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Garba Look)
गाना: लहू मुहं लग गया (गोलियों की रासलीला- राम लीला)
इस गाने में दीपिका का लुक पहले से बिलकुल अलग था। उन्होंने सफेद और लाल कॉन्ट्रास्ट वाला लहंगा पहना था, जिसमें हल्की एम्ब्रॉयडरी और फ्लोइंग दुपट्टा था। उनके पैरों की घुंघरू वाली पायल और सिंपल ट्रेडिशनल ज्वैलरी ने इस लुक को और भी आकर्षक बना दिया। यह लुक रोमांटिक और गरबा दोनों का सुंदर मेल है। उनका मेसी जुड़ा उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।

3. ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Garba Look)
गाना: ढोली तारो ढोल बाजे (हम दिल दे चुके सनम)
इस गाने में ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक आज भी सबसे क्लासिक माना जाता है। उन्होंने लाल और नीले रंग का भारी घाघरा-चोली पहना था। जिस पर ट्रेडिशनल मिरर वर्क और गोटा पट्टी का शानदार काम था। माथे की नग वाली बिंदी, भरी ज्वैलरी और लंबी चोटी उनके इस लुक को और भी खूबसूरत बना रहे थे। यह गरबा लुक एवरग्रीन है और आज भी लोग इसे कॉपी करना पसंद करते हैं।

4. आलिया भट्ट (Alia Bhatt Garba Look)
गाना: ढोलीडा (गंगूबाई काठियावाड़ी)
आलिया का यह लुक बेहद सिंपल लेकिन असरदार था। उन्होंने प्लेन सफेद साड़ी पहनी थी, जिस पर सिल्वर बॉर्डर था। माथे की बड़ी गोल बिंदी, बड़ी बेसर और ऑक्सीडाइज ज्वेलरी ने इस लुक को खास बना दिया। बिना भारी कपड़ों और ज्वैलरी के भी आलिया ने साबित कर दिया कि गरबा लुक सिंपल होते हुए भी ग्रेसफुल हो सकता है। जुड़े के साथ उसमें लाल गुलाब उनके लुक को और आकर्षक बना रहे थे।
5. वारिना हुसैन (Warina Hussain Garba Look)
गाना: चोगाड़ा (लवरात्रि)
इस गाने में वरीना हुसैन का गरबा लुक युवाओं के बीच बहुत पसंद किया गया। उन्होंने फ्लोरल डिज़ाइन वाला रंगीन घाघरा-चोली पहना था, जिस पर मिरर वर्क किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग ट्रेडिशनल ज्वेलरी और दुपट्टा कैरी किया। उनका यह लुक फ्रेश और फेस्टिव वाइब से भरा हुआ था। ये यंग जनरेशन के लिए परफेक्ट इन्स्पिरेशन है।












Click it and Unblock the Notifications