सावन सोमवार व्रत में इन 6 चीजों का करें सेवन, सेहत भी रहेगी ठीक और मिलेगा पुण्य लाभ
Sawan Somvar Vrat Food Items: सावन का महीना भारतीय संस्कृति में बेहद पवित्र माना जाता है। विशेषकर भगवान शिव की पूजा और उपासना के लिए ये समय बेहद शुभ होता है। हर सोमवार को व्रत रखकर भक्त शिवजी का आशीर्वाद पाने की कोशिश करते हैं।
14 जुलाई 2025 को है सावन महीने का पहला सोमवार
इस बार आगामी 14 जुलाई 2025 को सावन महीने का पहला सोमवार है। हालांकि उपवास का अर्थ केवल भूखा रहना नहीं होता, बल्कि ये शरीर और मन की शुद्धि का एक माध्यम भी होता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप व्रत के दौरान क्या खा रहे हैं। ये न सिर्फ आपकी आस्था को बल्कि आपके स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है।

आत्मिक और शारीरिक शुद्धि जरूरी
सावन सोमवार व्रत सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि ये एक आत्मिक और शारीरिक शुद्धि का अवसर है। अगर इस दौरान सही और पौष्टिक आहार लिया जाए, तो ना सिर्फ आप आध्यात्मिक रूप से संतुष्ट होंगे बल्कि स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। इसलिए व्रत करते समय शरीर की जरूरतों को भी नजरअंदाज न करें।
सावन सोमवार व्रत के दौरान जरूर खाएं ये चीजें
आइए आपको बताते हैं कि सावन सोमवार व्रत के दौरान कौन-कौन से खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाना चाहिए जिससे न केवल आपमें एनर्जी बनी रहेगी बल्कि व्रत का धार्मिक उद्देश्य भी पूरा होगा।
1. फल और फ्रूट जूस (नेचुरल एनर्जी का बेहतरीन स्रोत)
व्रत में फलाहार का विशेष महत्व होता है। केला, सेब, पपीता, अनार, खीरा, तरबूज आदि फलों का सेवन करने से शरीर को आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं। ताजे फलों का जूस भी शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। जूस में शक्कर मिलाने से बचें ताकिकि प्राकृतिक मिठास बनी रहे।
2. साबूदाना (एनर्जी से भरपूर और हल्का भोजन)
सावन के व्रत में साबूदाना खिचड़ी, साबूदाना वड़ा या साबूदाना खीर का सेवन आमतौर पर किया जाता है। ये आसानी से पचने वाला भोजन है जो आपको भरपूर एनर्जी देता है। इसे मूंगफली और हल्के मसालों के साथ बनाना स्वाद और पोषण दोनों बढ़ा देता है।
3. समा के चावल (शरीर को एनर्जी देता है)
सामान्य चावल व्रत में नहीं खाए जाते, लेकिन समा के चावल एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। आप इससे खिचड़ी, पुलाव या खीर बना सकते हैं। ये पचने में आसान होते हैं और पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं।
4. आलू या शकरकंद से बनी रेसिपीज (स्वाद और संतुलन दोनों)
उबले आलू या शकरकंद से बनी रेसिपीज जैसे टिक्की, चाट या हलवा व्रत में खाई जा सकती हैं। ये स्टार्च से भरपूर होते हैं और शरीर को भरपूर एनर्जी देते हैं। इन्हें सेंधा नमक और देसी घी में पकाना सेहत के लिए लाभदायक होता है।
5. दूध और दूध से बने पदार्थ (प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत)
दूध, दही, पनीर और छाछ जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स व्रत के दौरान शरीर को जरूरी प्रोटीन, कैल्शियम और फाइटन्यूट्रिएंट्स देते हैं। आप दूध से बनी खीर या फ्रूट शेक भी ले सकते हैं। ये आपको दिनभर तरोताजा बनाए रखता है।
6. ड्राई फ्रूट्स (एनर्जी बूस्टर और इम्युनिटी मजबूत करने वाले)
बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश, और मखाना जैसे सूखे मेवे सावन के व्रत में सेवन किए जा सकते हैं। इनसे शरीर को हेल्दी फैट्स, फाइबर और प्रोटीन मिलता है। खासकर सुबह-सुबह भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाना बेहद फायदेमंद होता है।
कुछ जरूरी सावधानियां भी रखें ध्यान में
-व्रत के दौरान तली-भुनी चीजों से बचें।
-ज्यादा मिर्च-मसाले वाला खाना न लें, इससे गैस या एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
-खूब पानी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।
-शरीर पर थकावट न हो, इसलिए छोटे-छोटे अंतराल पर हल्का खाना खाते रहें।












Click it and Unblock the Notifications