लड़कियां अपने पार्टनर से छुपाती हैं ये बड़ी बातें, वरना टूट सकता है रिश्ता, जानें कौन से हैं टॉप सीक्रेट

Relationship Tips: अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो जाहिर सी बात है कि अपने पार्टनर से हर बात शेयर करते होंगे। ये जरूरी भी है क्योंकि इससे रिश्ता और ज्यादा मजबूत होता है। हालांकि लड़कियां अपने पार्टनर को सारी बातें नहीं बताती हैं।

महिलाएं अपने पार्टनर से ऐसी 4 बातें छिपाती हैं फिर चाहे उनका रिश्ता कितना ही पुराना क्यों ना हो। ऐसा वह इसलिए भी करती हैं ताकि उनका रिश्ता खराब ना हो। आइए जानते हैं कि लड़कियां ऐसी कौन सी बातें हैं जो अपने पार्टनर से छुपाती हैं।

Relationship Tips

1. एक्स के बारे में
लड़कियां अपने पार्टनर से एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में बात करना पसंद नहीं करती हैं। क्योंकि उनको अपने अतीत की यादें परेशान करती हैं इसलिए वो चाहती हैं कि एक्स के बारे में जितना हो सके पार्टनर को ना पता चले।

2. मेल दोस्त
आजकल हर लड़की का एक मेल दोस्त जरूर होता है। जिससे वह अपनी सारी बातें शेयर करती हैं। लेकिन उन्हें डर रहता है कि अगर उनके पार्टनर को ये बात पता चलती है कि उनका मेल फ्रेंड है तो कहीं वह दोस्ती ना तुड़वा दे। इसलिए लड़कियां अपने मेलफ्रेंड के बारे पार्टनर को नहीं बताती हैं।

3. क्रश
अगर लड़की रिलेशनशिप में है तो उसको अपने बॉयफ्रेंड से भले ही कितना प्यार हो लेकिन किसी दूसरे लड़के पर उसे क्रश जरूर होता है। लेकिन फिर भी वो अपने पार्टनर से इस बात को छुपाती है क्योंकि इससे उसके रिश्ते में दिक्कतें आ सकती हैं।

4. परिवार

लड़कियां अपने परिवार से जुड़ी बातें अपने पार्टनर बहुत कम शेयर करती हैं। ताकि पार्टनर के सामने उनके परिवार के किसी भी शख्स की छवि खराब ना हो। परिवार में किसी भी तरह की दिक्कत या फिर आपसी झगड़े के बारे में लड़कियां पार्टनर बताने से बचती हैं। ये जरूरी भी है कि क्योंकि रिश्ता कब तक रहे इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। इसलिए समझदारी यही है कि परिवार की बातें शेयर नहीं करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+