नहीं खानी कद्दू की सब्जी तो ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए करें इस्तेमाल, खूबसूरती में लगाएं चार चांद
Pumpkin Beauty Treatment: कद्दू एक ऐसी सब्जी है, जिससे भले ही लोग खाना पसंद न करते हों लेकिन उसके अंदर काफी पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। वहीं कद्दू की सब्जी बनाते हुए अक्सर लोग इसके बीज फेंक दिया करते हैं। दरअसल लोग इस बात से अनजान होते हैं कि कद्दू के बीज में कई ब्यूटी बेनेफिट्स होते हैं।
आपको बता दें कि कद्दू के बीज ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए कारगर साबित हो सकते हैं। इसके अलावा कद्दू का पल्प भी आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करता है। कद्दू को चेहरे पर लगाकर आप फेस की डलनेस को दूर कर सकते हैं।

ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए इस तरह करें कद्दू का इस्तेमाल
कद्दू फेस मास्क
कद्दू के प्यूरी में शहद और दूध की कुछ बूंदें मिलाकर एक फेस मास्क बना लें। ये स्किन रीजूविनेट करने में मदद करेगी। कद्दू एंजाइम और अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड (एएचए) से भरपूर होता है, जो त्वचा को धीरे से एक्सफोलिएट करता है, इससे त्वचा में निखार आता है।
कद्दू बॉडी स्क्रब
कद्दू की प्यूरी को ब्राउन शुगर और जैतून के तेल के साथ मिलाकर बॉडी स्क्रब के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। ब्राउन शुगर और कद्दू मिलकर अपने नेचुरल एंजाइम्स के साथ त्वचा को धीरे से एक्सफोलिएट करते हैं। वहीं जैतून का तेल त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करता है, जिससे स्किन सॉफ्ट और स्मूद हो जाती है।
कद्दू फेशियल टोनर
कद्दू फेशियल टोनर बनाने के लिए, कद्दू के गूदे में विच हेजल और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिला लें। कद्दू एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है जो फ्री रैडिकल्स से लड़ने और सूजन को कम करने में मदद करता है। वहीं विच हेजल एक नेचुरल कसैले के रूप में कार्य करता है, जो पोर्स को कसता है और त्वचा में तेल उत्पादन को संतुलित करता है। लैवेंडर एसेंशियल ऑयल एक सूदिंग फ्रेग्रेंस जोड़ता है।
कद्दू हेयर मास्क
पौष्टिक कद्दू के हेयर मास्क से ड्राई और डैमेज बालों को सही किया जा सकता है। क्रीमी हेयर ट्रीटमेंट बनाने के लिए कद्दू की प्यूरी को दही और एक चम्मच नारियल तेल के साथ मिलाकर बालों में लगाएं। कद्दू विटामिन ए और सी से भरपूर होता है, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है और बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है।












Click it and Unblock the Notifications