Parenting Tips: बच्‍चों को बनाना है केयरिंग तो पैरेंटिंग में रखें इन 6 बातों का खास ध्‍यान

Parenting Tips for Children in Hindi: आज के समय में बच्चों को केयरिंग बनाने के लिए पैरेंट्स को बहुत मेहनत करनी पड़ती है। दूसरों के प्रति सहानुभूति, लोगों की देखभाल करना और मन में करुणा भाव रखना, बचपन से ही लोगों को अपने अंदर शामिल कर लेना चाहिए।

इस तरह की आदतों को अपने बच्‍चे में पैदा करना सही पैरेंटिंग का एक बहुत बड़ा सबूत है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका बच्चा लोगों के प्रति उदार बनें और केयरिंग हों तो इसके लिए पैरेंटिंग में कुछ बातों का ख्‍याल रखना जरूरी होता है।

How To Make Children Caring

1. हर बच्‍चे का पहला रोल मॉडल उसके पैरेंट्स होते हैं। ऐसे में आप बच्‍चों को ये बताएं कि परिवार के हर सदस्‍य की जिम्‍मेदारी है कि वह अपने घर के हर सदस्‍य का ध्‍यान रखें, उसकी जरूरतों को पूरा करें और उसका ख्‍याल रखें।

2. आप अपने आसपास के लोगों की मदद करें, जरूरतमंदों की मदद करें। ऐसे में आपके बच्‍चे भी आपकी तरह ही लोगों का ख्‍याल रखना अपने आप सीख जाएंगे।

3. आप अपने बच्‍चों को कुछ ऐसी जिम्‍मेदारियां दें जिसकी मदद से उन्‍हें लोगों की देखभाल करने का मौका मिल सके। अगर घर में उसे छोटे भाई बहन हैं तो आप उन्‍हें पढ़ाने, साथ में स्‍कूल साथ ले जाने की जिम्मेदारी दें।

4. घर में अगर बड़े-बुढ़े हैं तो आप उन्‍हें दवाओं या उनकी जरूरतों का ध्‍यान रखने की जिम्‍मेदारी भी दें। उन्‍हें ये एहसास दिलाएं कि ये जिम्‍मेदारी घर के सदस्‍यों की ही होती है। अगर आपका बच्‍चा अकेला है तो आप कोई पेट खरीद सकते हैं जिसका ध्यान आपके बच्चे को रखना हो।

5. बच्‍चों के सामने आप प्रायोरिटी बताएं कि जीवन में दूसरों की मदद करना और इंसान, जानवर, पेड़ पौधों का केयर करना सब क पहली जिम्मेदारी है। इस नियम को आप भी फॉलो करें। ऐसा करने से बच्‍चे अपने आसपास की चीजों के प्रति जिम्मेदार बनेंगे।

6. आप कुछ खास बातों पर बच्चों के साथ चर्चा कर सकते हैं जिसे लेकर बच्‍चा भी कंसर्न रहता हो। अगर उसका दोस्‍त आजकल उदास रहता है तो आप उससे इस बात पर चर्चा करें कि हो सकता है कि वह किसी बात पर परेशान है तो आप बच्‍चे को यह भी बता सकते हैं कि किस तरह आप जब बच्‍चे थे तो आपके साथ भी कुछ घटनाएं हुई थीं जिसकी वजह से वे लंबे समय तक स्‍कूल में परेशान रहते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+