क्या आप बच्चों को खिला रहे हैं पिज्जा और पास्ता? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये बड़ी गलती? आज ही सुधर जाएं
Parenting Tips In Hindi: कुपोषण एक ऐसा शब्द है जिसे जंक फूड से भी जोड़ा जा रहा है। जंक फूड में पोषक तत्वों की कमी बच्चों को कुपोषित बना रही है। यूनिसेफ की रिपोर्ट भी इस बात को मान चुकी है। जंक फूड की बजाय बच्चों को पोषण तत्वों से भरी चीजें खिलानी चाहिए। पैरेंट्स को बच्चों के खानपान का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
पैरेंट्स नहीं देते बच्चों को समय
-कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि आजकल पैरेंट्स खुद अपनी आदतों की वजह से बच्चे को कुपोषित बना रहे हैं। वर्किंग कपल्स घर से बाहर रहते हैं और बच्चे कुक के हाथ का खाना खाते हैं। कई पैरेंट्स तो बच्चों से ये भी नहीं पूछते हैं कि वो दिनभर क्या खा रहे हैं।

-कई बार पैरेंट्स घर के कामों में इतना उलझे होते हैं कि बच्चों को लंच में झटपट बनने वाली नूडल्स, पास्ता, मैकरॉनी या बर्गर दे देते हैं। जब भी बच्चों को भूख लगती है तो उनके हाथों में चिप्स, केक या पैक्ड जूस थमा दिया जाता है।
-जंक फूड में पोषक तत्व नहीं होते जिसका बुरा असर बच्चों के शरीर पर पड़ता है। ऐसे बच्चों का वजन कम रहता है, हाइट नहीं बढ़ती है और खून की कमी की वजह से कमजोरी भी महसूस होती है।
एनर्जी ड्रिंक्स से नहीं बढ़ती हाइट
-आपको बता दें कि एनर्जी ड्रिंक्स में केवल शुगर होती है। विटामिन-मिनरल्स न होने की वजह से ये ड्रिंक्स न तो बच्चोंकी हाइट बढ़ाती है और न ही दिमाग को तेज करती है।
-बच्चों को दूध में केसर, बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स मिलाकर दें। मिठास के लिए गुड़ या शहद का इस्तेमाल करें। इसके अलावा उन्हें छाछ, फ्रूट स्मूदी या बनाना शेक भी पिला सकते हैं।
मोबाइल या टीवी दिखाकर खाना खिलाना गलत
-अधिकतर पैरेंट्स बच्चों को मोबाइल या टीवी दिखाते हुए खाना खिलाते हैं जो कि बिल्कुल गलत है। जब बच्चों का दिमाग स्क्रीन देखने में बिजी होता है तो वह खाने पर फोकस नहीं करते हैं। इस वजह से पेट खाने के पोषक तत्वों को एब्जॉर्ब नहीं कर पाता है। ये हंगर हॉर्मोंस को भी प्रभावित करता है। जंक फूड बच्चों की पाचन क्रिया को प्रभावित करके उन्हें कुपोषित बना रही हैं।
पैरेंट्स खुद में करें बदलाव
बच्चों को पोषक तत्व तभी मिल पाएंगे जब पैरेंट्स अपनी कई आदतों को बदलेंगे। हर पैरेंट्स को अपने बच्चों को वक्त देना चाहिए। उनके ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर पर अच्छे से ध्यान देना चाहिए। बच्चों को जंक फूड की बजाय सब्जियां, गेहूं के आटे की रोटी, चावल जैसी चीजों को सेवन कराना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications