Parenting Tips: मां कैसे बन सकती है बच्चों की खास दोस्त? ये खास टिप्स आएंगी काम
Parenting Tips: एक मां का रोल केवल बच्चों की देखभाल करना नहीं होता, बल्कि उन्हें एक अच्छा दोस्त बनना भी है। जब मां और बच्चे के बीच एक मजबूत दोस्ताना रिश्ता होता है, तो बच्चे खुलकर अपनी बातों को साझा कर सकते हैं। यहां पर कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिनसे आप अपने बच्चों की अच्छी दोस्त बन सकती हैं।
1. बच्चों पर हर बार नहीं लगाएं पाबंदी
बच्चों पर बार-बार पाबंदी लगाने से वह आपसे दूर होने लगते हैं। खासतौर से अगर आप एक बच्चे पर ज्यादा पाबंदी लगाते हैं और दूसरे को पूरी तरह छूट देंगे तो इससे ना सिर्फ बच्चों के बीच दिक्कतें आएंगी बल्कि वह अपनी मां से भी दूर होंगे।

2. बच्चों में भेदभाव से बचें
ज्यादातर मां बेटे को ज्यादा प्यार करती हैं जबकि बेटी अपने पिता की लाडली होती है। लेकिन इस तरह का भेदभाव नहीं करना चाहिए। जितना प्यार बेटे को करना जरूरी है उतना ही बेटी को भी। दोनों को घर में एक जैसी जिम्मेदारियां दें। अगर लड़की को घर के सारे काम देते हैं तो लड़के को भी ये सीखाना जरूरी है। ये ना सिर्फ बच्चों के बीच भेदभाव खत्म करेगा बल्कि आपको एक बेहतर मां भी बनाएगा।
3. बच्चों पर ध्यान देना आवश्यक
इस समाज में केवल लड़कियों की परवरिश ही नहीं बल्कि लड़कों की परवरिश पर भी ध्यान देना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर मां लड़कों को पूरी तरह से छूट देती है जिससे वह गलत संगत में चले जाते हैं और वह बढ़ती उम्र के साथ काफी गुस्सैल हो जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि लड़कियों के साथ-साथ हर मां को अपने बेटे की परवरिश पर ज्यादा काम करना चाहिए।
4. बच्चों से करें बातचीत
एक अच्छे दोस्त की तरह, बच्चों को यह बताएं कि वे किसी भी मुद्दे पर खुलकर बात कर सकते हैं। उनसे बातचीत करें और उनके विचारों का सम्मान करें। यह उन्हें अपनी भावनाएं व्यक्त करने में मदद करेगा और आपसी विश्वास को बढ़ाएगा। साथ ही इससे वह आपके अच्छे दोस्त भी बनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications