Parenting Tips: क्या आपका बच्चा आपके बिना नहीं रह पाता? ऐसे बच्चों को इन 5 तरीके से करें डील
Parenting Tips For Children In Hindi: छोटे बच्चों को अपने पैरेंट्स से ढेर सारा प्यार चाहिए बोता है। ये एक ऐसा समय होता है जिसमें बच्चों का तेजी से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। ऐसे में पैरेंट्स के लिए जरूरी है कि वह अपने बच्चे को तनाव से बचाएं और सही तरह से उनकी परवरिश करें।
बच्चों को सोशल बनाना जरूरी
बढ़ती उम्र के साथ बच्चे को सोशल बनाना भी उसके विकास के लिए जरूरी होता है लेकिन कुछ बच्चे माता-पिता से काफी कनेक्टेड होते हैं और उनके बिना किसी के पास या नई जगह पर नहीं रहना चाहते हैं। यहां तक कि उन्हें स्कूल छोड़ना भी काफी तनाव भरा हो जाता है।

इस तरह की सिचुएशन में अगर आप परेशान न होकर बच्चों को प्यार और होशियारी से डील करेंगे तो आपकी ये समस्या बड़ी ही आसानी से दूर जाएगी।
बच्चों को इस तरह करें डील
सजा न दें
अगर आपका बच्चा आपके बिना नहीं रह पाता है या आपके जाने पर रोने लगता है तो उसे सजा देने या इग्नोर करने की बजाय उसे मैनेज करने की कोशिश करें। आपका बच्चा अगर आपसे अटैच है तो ये पैरेंट्स के लिए अच्छी बात होती है। इसलिए बेहतर होगा कि बच्चे की बात को समझें, उसे बताएं कि आप जरूर आ जाएंगे और जल्दी आ जाएंगे।
बच्चों को समझने की कोशिश करें
आप अपने बच्चे को ये महसूस कराएं कि आप उसकी भावनाओं को समझ रहे हैं या आप जान रहे हैं कि वह क्या चाहता है तो ये बच्चे को राहत देने का काम करेगा। आप उसे कहें कि काश मैं तुम्हारे साथ यहां रह पाता और मजे करता, लेकिन मुझे काम पर जाना ही होगा। बच्चे को प्यार से अपनी बात समझाएं।
बच्चे को इंडिपेंडेंट बनाएं
अगर आप बच्चे को उसके काम की छोटी छोटी चीजें सिखा दें तो ये उसका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। बच्चों को छोटी उम्र से ही अपना बिस्तर लगाना, फ्रिज से पानी निकालना, स्नैक्स खाना, खिलौने अपनी जगह से निकालना और रखना सिखा देना चाहिए। ऐसा करने से आपका बच्चा अकेले में कुछ काम खुद कर पाएगा। वह अपना ख्याल भी रखा पाएगा।
बच्चे की तारीफ जरूर करें
जब भी आप ऑफस से वापिस आएं तो बच्चे की तारीफ जरूर करें। ऐसा करने से उसका हौसला बढ़ेगा और अगली बार वह आपको खुश करने के लिए कुछ बेहतर करने की कोशिश करेगा। इस तरह के छोटे-मोटे काम से वह स्ट्रेस से भी दूर रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications