सोए भाग्य को जगाने के लिए रात में सोने से पहले करें ये काम, पूरी तरह से बदल सकती है किस्मत
ज्योतिष शास्त्र में कई बार भाग्य उदय करने और किस्मत चमकाने के लिए कई उपाय बताए जाते हैं। कई बार बड़े-बड़े उपाय ना बताकर छोटी-छोटी चीजें ही बताई जाती हैं, जिन्हें करने से इंसान बड़ी आसानी से अपने भाग्य को बदल सकता है।
आज हम आपको ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर कुछ ऐसे कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से आपका भाग्य निश्चित तौर पर अच्छा हो सकता है।

- ऐसा माना जाता है कि सोने से पहले रसोई की साफ-सफाई करना शुभ होता है। अगर रात के समय रसोई में गंदगी छोड़ दी जाए तो इससे घर में दरिद्रता आती है। ऐसे में हमेशा रात को सोने से पहले किचन साफ करके ही सोएं। खासतौर पर किचन में जूठे बर्तन तो बिल्कुल भी ना छोड़ें।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमेशा रात को सोने से पहले कमरे में कपूर जलाकर ही सोना चाहिए। इससे नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और घर में पॉजिटिविटी आती है। इसके साथ ही कपूर जलाकर सोने से सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है।
- रात को सोने से पहले ध्यान रखें कि आपका पैर कमरे के दरवाजे की तरफ बिल्कुल भी ना हो। पैरों को हमेशा उल्टी दिशा में ही करके सोना चाहिए। इसका बहुत महत्व माना गया है।
- शास्त्रों में माना गया है कि कभी भी टूटे फूटे या फिर खराब बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए। ऐसा करना हर लिहाज से गलत है। इसलिए आपका बिस्तर हमेशा साबुत और मजबूत होना चाहिए।
- रात में सोने से पहले हमेशा अपने ईष्ट देवता का ध्यान करना चाहिए। सोने से पहले हमेशा सात्विक मंत्रों का जाप करना चाहिए या फिर अपने ईष्ट देवता का ध्यान जरूर करना चाहिए। इससे भाग्य साथ देने लगता है और मन की अशांति भी दूर हो जाती है।
- सोने से पहले पानी पानी शास्त्रों में बहुत शुभ माना गया है। कभी भी जूठे मुंह नहीं सोना चाहिए। यहां तक कि सोने से पहले अपने पैरों को भी साफ कर और धोकर सोना बहुत जरूरी है। इससे घर में समृद्धि के रास्ते खुलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications