Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि पर घर पर बनाएं ये 5 खास व्यंजन, बच्चों से लेकर बड़ों तक को मिलेगा अलग स्वाद
Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में एक बेहद पवित्र और उत्साहपूर्ण पर्व माना जाता है। ये त्यौहार मां दुर्गा की नौ रूपों की आराधना के रूप में मनाया जाता है, जिसमें हर दिन विशेष रूप से व्रत रखकर या उपवास कर भक्त अपनी आस्था प्रकट करते हैं।
22 सितंबर 2025 से शुरू होगी नवरात्रि
इस नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि भी कहा जाता है। इस बार शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू होकर 1 अक्तूबर 2025 तक चलेगी। वहीं 2 अक्तूबर 2025 को दशहरा मनाया जाएगा।

शारदीय नवरात्रि में शुद्ध भोजन का होता है विशेष महत्व
इस पर्व के दौरान शुद्ध भोजन का विशेष महत्व होता है। इस समय अनाज, लहसुन, प्याज, मांसाहारी भोजन आदि से परहेज किया जाता है। इसके बावजूद इस पर्व में स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर व्यंजन बनाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा और ताजगी प्रदान करते हैं।
नवरात्रि व्रत में स्वास्थ्य और आस्था का रखें ख्याल
-नवरात्रि व्रत में स्वास्थ्य और आस्था का विशेष ख्याल रखा जाता है। ऐसे में पारंपरिक, हल्के और स्वादिष्ट व्यंजन बनाने का महत्व बढ़ जाता है। साबूदाना खिचड़ी, आलू टिक्की, कुट्टू पराठा, फलाहारी सेवई और कद्दू की सब्जी जैसे विकल्प न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि ऊर्जा भी देते हैं।
-इस नवरात्रि पर अपने घर में कुछ खास व्यंजनों को बनाकर अपने व्रत को स्वादिष्ट, पौष्टिक और यादगार बनाएं। मां दुर्गा की भक्ति के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखें और खुशी-खुशी यह पर्व मनाएं।
नवरात्रि पर घर पर बनाएं ये 5 खास व्यंजन
1. साबूदाना खिचड़ी
-नवरात्रि व्रत के दौरान सबसे लोकप्रिय व्यंजन साबूदाना खिचड़ी को माना जाता है। ये हल्का, पचने में आसान और स्वादिष्ट व्यंजन होता है। साबूदाना, जिसे टपिओका पर्ल्स भी कहा जाता है, व्रत में विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि य ऊर्जा प्रदान करता है और आसानी से पच जाता है।
-इसे आलू, मूंगफली, नमक, हरी मिर्च और जीरा के साथ तड़का लगाकर बनाया जाता है। साथ में दही या पुदीने की चटनी इसका स्वाद और भी बढ़ा देती है। साबूदाना की खिचड़ी व्रत के दौरान सेहतमंद और ताजगी भरा व्यंजन साबित हो सकता है।
2. आलू की टिक्की
-आलू की टिक्की व्रत के दौरान एक आसान और स्वादिष्ट ऑप्शन है। उबले आलू को हल्के मसालों के साथ मिलाकर तला जाता है। इसमें सेंधा नमक, हल्दी, हरी मिर्च और धनिया पत्तियां डाली जाती हैं।
-ये आलू की टिक्की खाने में कुरकुरी और स्वादिष्ट होती है। आलू टिक्की को नारियल की चटनी या दही के साथ परोसा जा सकता है। ये व्यंजन बहुत जल्दी बन जाता है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद आता है।
3. कुट्टू के आटे से बी पूड़ी या पराठा
-कुट्टू का आटा नवरात्रि में बड़े चाव से खाया जाता है। इससे आसानी से घर पर पराठा और पूड़ी बना सकते हैं। कुट्टू के आटे से बनने वाले पराठे सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं और उपवास के नियमों के अनुसार भी मान्य है।
-आप कुट्टू के आटे में सेंधा नमक मिलाकर हल्का पानी डालें और फिर इसे बेल कर तवे पर सेकें। साथ में धनिये की चटनी या आलू की सब्जी का साथ परोसें। ये व्यंजन पेट को तृप्त करता है और एनर्जी भी देता है।
4. फलाहारी सेवई
-नवरात्रि में मिठाई का भी विशेष महत्व है, लेकिन साधारण चीनी आधारित मिठाई की जगह आप फलाहारी सेवई बना सकते हैं। इस सेवई में सेंधा गुड़, नारियल, किशमिश और बादाम का तड़का लगाया जाता है।
-सेवई को दूध या पानी में पकाकर हल्की मिठास में बनाया जाता है। ये व्रत के दौरान हल्की, स्वादिष्ट और एनर्जी देने वाली मिठाई होती है। खास बात ये है कि इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है और ये सभी को पसंद आती है।
5. कद्दू की सब्जी
-कद्दू की सब्जी नवरात्रि के लिए एक परंपरागत व्यंजन है। इसे सिंघाड़े के आटे, सेंधा नमक, हरी मिर्च और हल्दी के साथ बनाया जाता है। कद्दू की मीठास और हल्की मसालेदार सब्जी व्रत के लिए एक आदर्श विकल्प होती है।
-इसे साधारण रूप से चपाती या कुट्टू की पूड़ी के साथ खाया जा सकता है। ये पेट को भारी नहीं करती और पाचन के लिए भी फायदेमंद होती है।












Click it and Unblock the Notifications