Navratri 2025: लाडली बिटिया को दें दुर्गा मां के इन रूपों में से कोई नाम, हर रूप में है शक्ति की कल्पना

Navratri 2025: नवरात्रि का पर्व शक्ति उपासना का सबसे बड़ा उत्सव माना जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा के हर रूप को शक्ति, साधना और प्रेम के अलग-अलग रूपों के तौर पर पूजा जाता है। अगर आप भी हाल ही में पैरेंट्स बने हैं और अपनी लाडली बिटिया के लिए अच्छे नामों की तलाश में हैं, तो हम आपको कई सुझाव दे सकते हैं। मां दुर्गा के कई रूप हैं और उनके हर रूप का अपना अलग सुंदर अर्थ है। मां का हर रूप एक अनोखे गुण और शक्ति का प्रतीक होता है।

अगर आप अपनी बिटिया के लिए किसी प्यारे से नाम की तलाश में हैं, तो मां दुर्गा के रूपों में कोई नाम चुन सकते हैं। हर माता-पिता की ख्वाहिश होती है कि उनकी बेटी आत्मविश्वास से भरी और बहादुर हो। बच्चों के अंदर देवी दुर्गा के गुणों का असर होना चाहिए। मां शैलपुत्री से लेकर सिद्धिदात्री तक, हर देवी का स्वरूप एक गहरी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रेरणा देता है।

Navratri 2025

Navratri 2025 से पहले बेटी के लिए चुन लें नाम

बहुत से घरों में नामकरण की रस्म धूमधाम से मनाई जाती है और इसके लिए किसी शुभ अवसर का इंतजार किया जाता है। नवरात्रि के अवसर पर अगर आप बिटिया के लिए नामकरण करना चाहते हैं, तो देवी के विभिन्न रूपों में से कोई नाम चुन सकते हैं। ऐसा नाम चुनें जिसका अर्थ खास होना चाहिए। साथ ही, नाम का असर आपकी लाडली के जीवन में सकारात्मकता, शक्ति, साहस और करुणा लेकर आए।

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2025: माँ दुर्गा के नौ रूपों से जुड़े 9 रंग! किस दिन कौन से कलर का कपड़ा पहनना होता है शुभ?

शैलजा: पर्वत की बेटी, शक्ति और स्थिरता का प्रतीक

भ्रमरी: तपस्या और साधना की प्रतिमूर्ति

कुष्मांडा: सृष्टि की रचयिता, ऊर्जा और जीवन की दात्री

स्कंदा: मातृत्व और करुणा का रूप

कात्यायनी: साहस और न्याय की देवी

सिद्धि: सफलता और सिद्धियों की दात्री

Goddess Durga के रूपों पर नाम रखने के पीछे खास मान्यता

सनातन परंपरा में ऐसी मान्यता है कि बच्ची का नाम देवी के स्वरूप पर रखने से उसके जीवन में शक्ति, धैर्य और सौभाग्य का संचार होता है। यह केवल धार्मिक आस्था नहीं बल्कि सांस्कृतिक जुड़ाव और आध्यात्मिक ऊर्जा का भी प्रतीक है। माना जाता है कि देवी का नाम धारण करने वाली कन्या स्वयं शक्ति का स्वरूप मानी जाती है और उसका जीवन सकारात्मकता से भर जाता है।

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2025 Date: शारदीय नवरात्रि में किस दिन होगी कौन सी देवी की पूजा? नोट करें सारी बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+