Monsoon Plant Care Tips: बारिश में ऐसे रखें अपने पौधों का ख्याल, अपनाएं ये 5 आसान उपाएं
Monsoon Plant Care Tips: मानसून का मौसम जहां धरती को हरियाली से भर देता है, वहीं ये समय पौधों के लिए भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लगातार बारिश, नमी और कम धूप की वजह से पौधों में फंगस, जड़ सड़ने और कीड़ों का खतरा बढ़ जाता है।
बारिश में ऐसे रखें पौधों का ख्याल
ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें, जिससे आपके गमलों या बगीचे के पौधे स्वस्थ और हरे-भरे बने रहें। बारिश का मौसम पौधों के लिए ताजगी लाता है, लेकिन थोड़ी-सी लापरवाही उन्हें नुकसान भी पहुंचा सकती है।

नियमित देखभाल से मानसून में ऐसे स्वस्थ रहेंगे पौधे
अगर आप कुछ खास उपाय अपनाएंगे, तो आपके पौधे इस मौसम में भी हरे-भरे और जीवंत बने रहेंगे। थोड़ी समझदारी और नियमित देखभाल से मानसून आपके गार्डन के लिए वरदान बन सकता है।
1. पौधों को अत्यधिक पानी से बचाएं
बारिश के मौसम में सबसे बड़ा खतरा होता है- ओवरवॉटरिंग (अत्यधिक जलभराव)। अगर गमले में पानी निकासी (Drainage) की व्यवस्था नहीं है तो पौधों की जड़ें सड़ सकती हैं।
क्या करें
-गमलों में नीचे ड्रेनेज होल जरूर रखें।
-गमले को ऐसी जगह रखें जहां तेज बारिश सीधे न गिरे।
-जरूरत पड़ने पर गमले को थोड़े ऊंचे स्टैंड पर रखें।
2. पत्तियों की सफाई जरूरी है
बारिश में धूल और कीट पत्तियों पर जम सकते हैं। इससे पौधे की फोटोसिंथेसिस प्रक्रिया प्रभावित होती है।
क्या करें
-समय-समय पर पौधों की पत्तियों को हल्के पानी या सूखे कपड़े से साफ करें।
-सूखी और सड़ी-गली पत्तियां काट दें।
3. फंगल इंफेक्शन और कीटों से रखें बचाव
मानसून में फंगल इंफेक्शन, स्लग और कीड़े-मकोड़े ज्यादा पनपते हैं।
क्या करें
-नीम का तेल (Neem oil) स्प्रे करें।
-मच्छरदानी या नेट से पौधों को ढंक सकते हैं।
-ऑर्गेनिक कीटनाशकों का उपयोग करें।
4. खाद और मिट्टी पर रखें ध्यान
भारी बारिश से मिट्टी में मौजूद पोषक तत्व बह सकते हैं। इससे पौधों की ग्रोथ पर असर पड़ता है।
क्या करें
-बारिश से पहले अच्छी तरह खाद मिलाएं।
-वर्मी कम्पोस्ट या गोबर की खाद इस्तेमाल करें।
-समय-समय पर मिट्टी को ढीला करते रहें ताकि ऑक्सीजन पहुंचे।
5. धूप की उपलब्धता सुनिश्चित करें
बारिश के मौसम में अक्सर धूप कम मिलती है, जिससे पौधों का विकास धीमा हो सकता है।
क्या करें
-गमलों को ऐसी जगह रखें जहां हल्की धूप या रोशनी मिलती हो।
-अगर संभव हो तो पौधों को दिन में कुछ समय खुले में रखें।












Click it and Unblock the Notifications