Lips Dryness: सर्दी के मौसम में होने लगे हैं होंठ ड्राई, घर बैठे अपनाएं ये नुस्खे, हो जाएंगे मुलायम
Lips Dryness: सर्दियों का मौसम आते ही शरीर की त्वचा और खासकर होंठों में रूखापन आना शुरू हो जाता है। ठंडी हवा की वजह से होंठ फटने और सूखने लगते हैं। लेकिन घर में मौजूद कुछ देसी नुस्खों और आयुर्वेदिक उपचारों से हम इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे
1. घी का उपयोग
हर घर में घी होता है, जो कि ना केवल खाने में लाभकारी है, बल्कि यह होंठों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। घी में त्वचा को हाइड्रेट करने की क्षमता होती है। ऐसे में हर रोज रात को सोने से पहले होंठों पर घी लगाकर सोएं, इससे होंठ न सिर्फ मुलायम होंगे बल्कि फटे हुए होंठ भी जल्दी ठीक हो जाएंगे।

2. शहद और गुलाबजल
शहद और गुलाबजल होंठों की नमी बनाए रखने के लिए बेहतरीन उपाय है। शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो होंठों की ड्राइनेस को खत्म करता है। गुलाबजल भी त्वचा को ठंडक और नमी देता है। एक छोटी सी मात्रा में शहद और गुलाबजल मिलाकर होंठों पर लगाएं, यह न केवल उन्हें नमी प्रदान करेगा, बल्कि फटे होंठों को भी जल्दी ठीक करेगा।
3. नारियल तेल
नारियल का तेल ना सिर्फ बालों के लिए बल्कि होठों के लिए लाभदायक होता है। यह त्वचा को काफी हद तक नमी प्रदान करता है और फटी हुई त्वचा को जल्दी ठीक करता है। सर्दियों में हर रोज़ नारियल तेल से अपने होंठों की मालिश करें, इससे होंठों पर कोई सूखापन नहीं रहेगा।
4. एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल हर चीज के लिए एक बेहतर विकल्प है। ये त्वचा के लिए काफी लाभदायक है और उसे नमी प्रदान करने में मदद करता है। इसे आप अपने होंठों पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ सकते हैं। यह सूखने और फटने से बचाता है। यदि आपके पास ताजे एलोवेरा की पत्तियां हैं, तो उनका जेल निकालकर सीधे होंठों पर लगाएं।
5. कच्चा दूध
कच्चा दूध होंठों के लिए एक अच्छा प्राकृतिक उपाय है। इसमें लैक्टिक एसिड होता है, जो मृत कोशिकाओं को हटाकर नर्म और मुलायम त्वचा बनाने में मदद करता है। कच्चे दूध में रूई डुबोकर होंठों पर लगाने से सूखापन और दरारें दूर होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications