Diwali Gift Idea: कम बजट में रिश्तेदारों को देना है बढ़िया गिफ्ट? इस क्लासी गिफ्ट की तारीफ करते नहीं थकेंगे

Diwali Gift Idea: दीपों के त्यौहार दीपावली पर लोग प्रियजनों के साथ न सिर्फ खुशियां बांटते हैं, बल्कि एक-दूसरे को कुछ ना कुछ गिफ्ट भी देते हैं। हर कोई खास सजावट से लेकर अलग-अलग वस्तुओं तक, अनोखे उपहार चाहता है। हालांकि, अनोखेपन की चाहत कभी-कभी खास चीजें बजट पर भारी पड़ सकती है।

बजट की कमी के बावजूद, आप बिना ज्यादा खर्च किए दोस्त और रिश्तेदारों को एक से बढ़कर एक गिफ्ट्स दे सकते हैं। दरअसल आप घर पर मौजूद बड़े पौधों की मदद से बेबी प्लांट बना सकते हैं। फिर इन्हें गिफ्ट के तौर पर देने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात है कि आपका गिफ्ट खास होने के साथ ही क्लासी भी लगेगा।

Less budget classy gift

अब बेबी प्लांट बनाना कैसे है, इसके लिए आपको हम टिप्स भी दे रहे हैं। सबसे पहले आपको ये जान लेना जरूरी है कि कौनसे पौधे बेबी प्लांट बनाने के लिए सबसे ज्यादा आपका काम सकते हैं। दरअसल आप मनी प्लांट, अश्वगंधा, तुलसी, नौ-बजिया और इनडोर प्लांट की मदद से आसानी से बेबी प्लांट बना सकते हैं।

इनमें से जो भी पौधे आपके घर में मौजूद हों, उनका इस्तेमाल आप कर सकते हैं। बेबी प्लांट बनाने के लिए आपको एक स्वस्थ और मजबूत बड़े पौधे का चयन करना होगा। अब एक तेज और साफ चाकू या कैंची से, तने का एक हिस्सा काट लें। सुनिश्चित करें कि कटिंग में कम से कम दो से तीन पत्तियाँ हों और बेहतर जल सोखने के लिए कट को तिरछा करें।

एक बार जब आप कटिंग तैयार कर लें, तो उसके नीचे वाले हिस्से से सभी पत्ते हटा दें। इसके बाद, खाद के साथ मिश्रित अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी से भरा एक छोटा बर्तन चुनें। कटिंग को उसमें लगाने से पहले मिट्टी को हल्का गीला कर लें। पौधे लगाने के बाद गमले को सीधी धूप में न रखें। मिट्टी को ज़्यादा पानी दिए बिना नमी बनाए रखना ज़रूरी है।

पानी सिर्फ़ तभी डालें जब मिट्टी सूखी लगे। जड़ों को बढ़ावा देने के लिए पौधे पर रेगुलर रूप से कीटनाशक और सामान्य पानी का छिड़काव करें। जैसे-जैसे समय बीतता जाएगा, कटिंग से जड़ें निकलने लगेंगी, आपका छोटा पौधा धीरे-धीरे एक आकर्षक उपहार के रूप में विकसित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+