Kiss Day Shayari: किस डे पर पार्टनर को भेजें रोमांटिक शायरी, वैलेंटाइन डे से पहले करें प्यार का इजहार
Kiss Day Shayari: वैलेंटाइन वीक चल रहा है, और इससे एक दिन पहले यानी 13 फरवरी को किस डे मनाया जाएगा। आशिकों के लिए ये दिन बेहद खास होता है। लेकिन अपने पार्टनर का दिल जीतने के लिए किस डे पर अपने पार्टनर को प्यार भरी शायरी भेजकर उनका दिल जीत सकते हैं।
किस डे पर कपल्स एक दूसरे को प्यार, सम्मान और केयर का इजहार करते हैं। इससे दोनों के बीच का रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होता है। इसलिए वैलेंटाइन डे से पहले आप भी किस डे पर अपने पार्टनर को प्यार भरे संदेश भेजकर दिल की बातें कहें। आज के दिन बिना सोचे अपने पार्टनर को ये रोमांटिक शायरी भेज सकते हैं और हैप्पी किस डे बोल दें।

ये रही किस डे की स्पेशल शायरियां
1. तेरी हंसी के बाद ही तो मुस्कान को वजह मिली है,
मेरे दिल की धड़कनें तुम्हारी धड़कन में डूबी हैं।
गुलाबों की खुशबू से ये महकता दिन कहता है,
तू हमेशा मेरे साथ रहे, यही दिल की दुआ है।
2. वो प्यारी सी हंसी वो उसका खिलखिलाना
बड़ी मासूमियत से यूं नजरें मिलाना
जो देखूं मैं उसको
तो उसका शरमाना
मेरे दिल में हजारों उमंगें जगाना
3. कभी सोचा नहीं था कि तुमसे प्यार होगा,
दिल की धड़कन सिर्फ तुमसे जुड़े होंगे।
तुमसे प्यार करने का इरादा तो आज भी वही है,
बस तुम मेरी जिंदगी का हिस्सा बने रहो, यही मेरी ख़ुशी है।"
4. तुम्हारे बिना हर दिन सूना सा लगता है,
तुम हो तो हर दर्द हल्का सा लगता है।
तुम हो मेरी जिंदगी का सबसे प्यारा ख्वाब,
मेरा दिल तुम्हारे नाम पर हमेशा रहेगा।
5. छू लेने दो नाजुक होठों को
कुछ और नहीं जाम हैं ये
कुदरत ने जो हमको बख्शा है
वो सबसे हंसीं ईनाम हैं ये.
6. मोहब्बत के रंग में डूबी शाम हो,
एक नई शुरुआत का पैगाम हो,
मिले तेरे होंठ मेरे होठों से ऐसे,
जैसे मेरे होंठ तेरे और तेरे होंठ मेरे नाम हो












Click it and Unblock the Notifications