IRCTC बना एडवेंचर ट्रेकिंग का नया ठिकाना! वैली ऑफ फ्लॉवर्स से गौमुख तक, ऐसे बुक करें अपना सपनों का ट्रेक
IRCTC Trek Package: क्या आपने कभी सोचा है कि जिन पहाड़ों को आप सिर्फ तस्वीरों में देखते आए हैं, वे आपकी असली ज़िंदगी का हिस्सा बन सकते हैं? ट्रेकिंग का रोमांच हमेशा से युवाओं और प्रकृति प्रेमियों को अपनी ओर खींचता रहा है। अब IRCTC टूरिज़्म ने इस सपने को हकीकत बनाने का आसान रास्ता खोल दिया है।
भारत के मशहूर ट्रेक्स से लेकर कुछ चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय ट्रेक्स तक। ये सब कुछ अब आपके मोबाइल या कंप्यूटर पर कुछ ही क्लिक में बुक किया जा सकता है। चाहे फूलों से सजी 'वैली ऑफ फ्लॉवर्स' हो, आध्यात्मिक 'गौमुख तपोवन' हो या फिर एडवेंचर से भरा 'बुरान घाटी पास', हर ट्रेक अब आपकी पहुंच में है। वो भी जेब पर बिना ज्यादा दवाब डाले।

चुनें अपना मनपसंद ट्रेक
आप आसानी से 'वैली ऑफ फ्लॉवर्स' की फूलों से सजी घाटियों में घूम सकते हैं। 'गौमुख तपोवन' की धार्मिक राह पकड़ सकते हैं। या फिर 'बुरान घाटी पास' की कठिन चुनौती का सामना कर सकते हैं। हर ट्रेक के साथ आपको बेहतरीन अनुभव मिलेगा। इन ट्रेक से जुड़ी जरूरी जानकारी भी आपको दी जाएगी, जैसे-
- ट्रेक का नाम, दिन और बेस कैंप
- कौन-से महीने ट्रेक के लिए सबसे अच्छे हैं
- ऊँचाई और कठिनाई स्तर
- रास्ते का प्रकार और कुल दूरी
- सही लोकेशन और देश
- नज़दीकी रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट
- ट्रेक के दौरान ठहरने की सुविधा
ये भी पढ़ें: IRCTC Diwali-Chhath Train Booking: छठ-दिवाली पर मिलेगी कन्फर्म सीट! अभी कर लें आने-जाने के टिकट बुक
कैसे करें बुकिंग?
- IRCTC टूरिज़्म पोर्टल पर ट्रेक बुक करना बेहद आसान है।
- सबसे पहले वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाएं।
- मेनू में "Trek" ऑप्शन पर क्लिक करें।
- नाम, सीज़न या महीने के हिसाब से ट्रेक खोजें।
- पसंदीदा ट्रेक और डेट चुनें।
- अपनी डिटेल भरें और ज़रूरत हो तो सहयात्री जोड़ें।
- पेमेंट पूरा करें।
पेमेंट के बाद क्या मिलेगा?
- तुरंत एक कन्फर्मेशन पेज दिखाई देगा।
- वहीं से आप बुकिंग वाउचर डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
- आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर कन्फर्मेशन मेल आएगा।
- मोबाइल पर कन्फर्मेशन एसएमएस भी मिलेगा।
सुरक्षित और गाइडेड अनुभव
हर ट्रेक अनुभवी और सर्टिफाइड ट्रेक लीडर्स की देखरेख में होगा। इसके साथ ही खाने-पीने की सुविधा, रहने की व्यवस्था और जरूरी इक्विपमेंट भी दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: IRCTC Budget Tour Package: इससे बेहतर ऑफर नहीं मिलेगा! बजट में करें शिरडी से लेकर भीमाशंकर जी के दर्शन












Click it and Unblock the Notifications