Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस पर घर पर बनाएं ये 4 ट्राई-कलर पकवान, उत्साह से भर जाएगा दिन
Independence Day 2025: 15 अगस्त भारत के हर नागरिक के लिए गर्व और उत्साह का दिन है। इस दिन देशभक्ति का रंग चारों ओर बिखरा होता है, चाहे वह तिरंगा फहराना हो, देशभक्ति गीत हो या फिर खास पकवान।
स्वतंत्रता दिवस पर खास पकवान
स्वतंत्रता दिवस को और भी खास बनाने के लिए आप घर पर ट्राई-कलर यानी तिरंगे से प्रेरित पकवान बना सकते हैं, जो न केवल स्वादिष्ट होंगे बल्कि देशभक्ति की भावना भी जगाएंगे। इन ट्राई-कलर पकवानों से न केवल आपका खाना खूबसूरत दिखेगा बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ बिताया गया समय भी खास बन जाएगा।

आइए आपको बताते हैं ऐसे कुछ आसान और हेल्दी ट्राई-कलर पकवान के बारे में जिन्हें बनाकर आप अपने परिवार और दोस्तों को खास सरप्राइज दे सकते हैं।
इन 4 ट्राई कलर पकवानों के साथ मनाएं आजादी का जश्न
1. ट्राई-कलर सैंडविच
सामग्री-
ब्रेड स्लाइस- 6
हरी चटनी- 3 से 4 बड़े चम्मच (धनिया-पुदीना से बनी)
गाजर का पेस्ट या कद्दूकस की हुई गाजर- 3 से 4 बड़े चम्मच
मेयोनीज- 2 बड़े चम्मच
नमक- स्वादानुसार
विधि-
-ब्रेड स्लाइस पर सबसे पहले हरी चटनी फैलाएं (हरा रंग)।
-दूसरी ब्रेड पर मेयोनीज़ लगाएं (सफेद रंग)।
-तीसरी पर गाजर का पेस्ट या कद्दूकस की हुई गाजर रखें (केसरिया रंग)।
-तीनों स्लाइस को एक साथ रखकर हल्का दबाएं और तिरछा काट लें।
-आपकी ट्राई-कलर सैंडविच तैयार है।
2. ट्राई-कलर पुलाव
सामग्री-
बासमती चावल- 2 कप
पालक प्यूरी- ½ कप
गाजर प्यूरी- ½ कप
घी- 2 बड़े चम्मच
जीरा-1 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
विधि-
- चावल को धोकर अलग रख लें।
-एक पैन में घी गरम करें, जीरा डालें और चावल डालकर हल्का भून लें।
-अब चावल को तीन हिस्सों में बांटें।
-पहले हिस्से में गाजर की प्यूरी डालकर केसरिया रंग का पुलाव बनाएं।
-दूसरे हिस्से में पालक प्यूरी डालकर हरे रंग का पुलाव बनाएं।
-तीसरा हिस्सा सफेद रहने दें।
-सर्व करते समय प्लेट में पहले हरा पुलाव, फिर सफेद, और अंत में केसरिया पुलाव रखें।
3. ट्राई-कलर इडली
सामग्री-
इडली बैटर- 3 कप
गाजर प्यूरी- ½ कप
पालक प्यूरी- ½ कप
नमक- स्वादानुसार
विधि-
-इडली बैटर को तीन हिस्सों में बांट लें।
-पहले हिस्से में गाजर प्यूरी मिलाएं (केसरिया), दूसरे में पालक प्यूरी (हरा) और तीसरा हिस्सा सफेद ही रहने दें।
-इडली मोल्ड में पहले हरा बैटर, फिर सफेद, और सबसे ऊपर केसरिया बैटर डालें।
-10 से 12 मिनट स्टीम करें और ट्राई-कलर इडली तैयार है।
4. ट्राई-कलर पास्ता सलाद
सामग्री-
पास्ता- 2 कप
गाजर का रस- ½ कप
पालक का रस- ½ कप
मेयोनीज- 3 बड़े चम्मच
नमक और काली मिर्च- स्वादानुसार
विधि-
-पास्ता को उबालकर तीन हिस्सों में बांट लें।
-पहले हिस्से को गाजर के रस में मिलाकर हल्का उबालें (केसरिया)।
-दूसरे हिस्से को पालक के रस में मिलाएं (हरा)।
-तीसरा हिस्सा सफेद रहने दें और उसमें मेयोनीज डालें।
-तीनों रंग के पास्ता मिलाकर सर्व करें।
स्वतंत्रता दिवस के पकवानों में हेल्दी ट्विस्ट
-इन रेसिपीज में रंग लाने के लिए कृत्रिम कलर का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। प्राकृतिक रंग जैसे गाजर से केसरिया, पालक से हरा और दही या नारियल से सफेद, न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं।
-स्वतंत्रता दिवस सिर्फ देश के इतिहास को याद करने का दिन नहीं है, बल्कि ये एक अवसर है जब हम देशभक्ति के रंगों को अपने जीवन में शामिल कर सकते हैं। चाहे वह सजावट हो, पहनावा हो या फिर भोजन, तिरंगे के रंग हर जगह झलकने चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications