रुला देगा Hina Khan के बाल काटने वाला वीडियो! आखिर क्यों कैंसर के मरीजों को काटने पड़ते हैं बाल?

टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से गुजर रही हैं। हिना खान ने बीते कुछ दिनों पहले अपने ब्रेस्ट कैंसर की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। अब हिना खान की कीमोथेरेपी शुरू हो चुकी है।

हिना खान हाल ही में अपने बाल कटवाती दिखीं। हिना मजबूती से कैंसर की जंग से लड़ रही हैं। हिना ने एक क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वे अपने खूबसूरत लंबे बालों को कटवाने के लिए तैयारी कर रही हैं। वहीं पास में बैठी मां फफक-फफककर रोती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर हिना का ये क्लिप वायरल हो रहा है।

Hina Khan

अकसर आपने देखा होगा कि कैंसर के मरीजों को अपने बाल कटवाने पड़ते हैं। कई बार लोगों के मन में सवाल भी खड़े होते होंगे कि आखिर ट्रीटमेंट के दौरान ऐसा क्यों करना पड़ता है, तो चलिये आज समझते हैं कि कैंसर के मरीजों को अपने बाल क्यों कटवाने पड़ते हैं।

बताते चलें कि ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों का जब इलाज चलता है तो उनके बाल बहुत ही ज्यादा गिरने लगते हैं। कैंसर के थइलाज के दौरान मरीजों को बाल बहुत गिरते हैं। इसकी वजह कीमोथेरेपी होती है। कीमो शरीर में बढ़ती हुई कोशिकाओं को टारगेट करती है। ऐसे में बालों की जड़ों को काफी नुकसान पहुंचता है।

वैसे अलग-अलग तरह के कैंसर में बाल झड़ने की प्रक्रिया भी अलग-अलग हो सकती है। मगर ब्रेस्ट कैंसर में जब कीमोथेरेपी की जाती है तो बाल बड़ी तेजी से झड़ते हैं। कई बार रेडिएशन थेरेपी भी बालों के गिरने की वजह बन सकती है। कैंसर का जब इलाज चलता है तो बाल बहुत पतले भी हो जाते हैं और कई बार मरीज गंजे भी हो जाते हैं।

सिर्फ सिर के ही नहीं बल्कि शरीर के अलग-अलग अंगों के बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। कई बार इसका असर थोड़ी देर से दिख सकता है और कई बार जल्दी भी। हालांकि कीमोथेरेपी से बाल हमेशा के लिए नहीं जाते, बल्कि ये कुछ समय में वापस भी आ जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+