Hair Growth Tips: सिर्फ 1 ही हफ्ते में हो जाएंगे घने बाल, घर बैठे अपनाएं ये 4 आसान टिप्स जल्दी होगी ग्रोथ
घने और शाइनी बालों से हमेशा हमारा कॉन्फीडेंस बढ़ता है। इसके लिए लड़कियां कुछ ना कुछ अपने बालों को सही करने का तरीका अपनाती हैं।
Hair Growth Tips: लड़का हो या लड़की हर कोई चाहता है कि उनके घने और शाइनी बाल हों। जो उनके लुक को पूरा करता और कॉन्फीडेंस बढ़ाता है। जिसके लिए लड़कियां कोई ना कोई तरीका अपनाती हैं। लेकिन इसके बावजूद सबसे ज्यादा लोगों के गर्मी के मौसम में बाल झड़ते हैं। बढ़ते प्रदूषण और गंदगी के कारण बालों पर इसका गलत प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आज हमको बताएंगे कि कैसे घर बैठे आप बालों की खुबसूरती को बनाए रखें।
1. हर रोज सिर की मालिश करें
बालों की ग्रोथ और उसकी गुणवत्ता बढ़ाने के लिए हर रोज तेल लगाकर सिर की मालिश करें। इससे आपके बालों की चमक बनी रहेगी। साथ ही बालों की जड़ें भी मजबूत होगी। आप अपने बालों के लिए जो भी तेल इस्तेमाल करते हैं उसमें सरसों के बीजों को पीसकर भी उसे सिर पर लगा सकती हैं।

2. बालों को ठंडे पानी से धोएं
गर्मी के मौसम में अक्सर हम ठंडे पानी से बालों को धोते हैं। लेकिन वहीं ठंड के मौसम में लोग गर्म पानी का प्रयोग करते हैं। जिससे बालों में डैंडरफ और उसकी जड़े कमजोर होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बालों की झड़ने की संख्या और अधिक हो जाती है। इससे आपके बालों की नमी भी कम हो सकती है। अगर आप ठंडे पानी से बाल नहीं धो सकती तो कोशिश करें कि गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
3. सप्ताह में 2-3 बार धोना ठीक रहेगा
जानकारों की सलाह के मुताबिक, हफ्ते में बालों को 2 से 3 बार धोएं। अगर बालों में तेल की मात्रा ज्यादा है तो इससे आपके बालों में धूल-मिट्टी जमा ज्यादा हो सकती है। ऐसे में 1 दिन के गैप पर बाल में शैम्पू करें। अगर आपके बाल कम ऑयली हैं तो दो दिन के गैप पर बाल धोना ठीक रहेगा।
4. ज्यादा पानी पीएं
कुछ लोगों की बहुत कम पानी पीने की आदत होती है। ऐसे में कोशिश करें कि ज्यादा मात्रा में पानी पीएं इससे आपको बालों को पोषण देने में मदद मिलेगी। इतना ही नहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि, ज्यादा पानी पीने से आपके बालों की ग्रोथ और तेजी से होगी। इतना ही नहीं पानी पीने से बाल घने भी होते हैं। लगभग हर दिन 8 से 10 गलास पानी अवश्य पीएं।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications