Diwali 2024: सावधान! दिवाली पर ना पोस्ट करें ऐसा कंटेंट, भुगतने पड़ेंगे बुरे परिणाम

Diwali 2024: दिवाली का त्योहार खुशी और रोशनी का प्रतीक है। इस खास पर्व का लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर जश्न मनाते हैं। इसके अलावा आज के जमाने में लोग सोशल मीडिया के जरिए अपने दोस्तों और करीबी लोगों को पोस्ट कर दिवाली की बधाई देते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करने से आपको नुकसान भी हो सकता है? आइए जानते हैं कि दिवाली पर हमें किन चीज़ों से बचना चाहिए।

Diwali 2024

1. व्यक्तिगत जानकारी साझा करना
दिवाली पर आप अपने घर की सजावट, पटाखे जलाने या पूजा की तस्वीरें शेयर करते हैं। लेकिन याद रखें, अपने घर का पता या कोई व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। इससे गलत लोग आपके बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

2. धार्मिक विवाद
दिवाली एक धार्मिक त्योहार है और इसमें लोग अलग-अलग आस्था रखते हैं। ऐसे में किसी एक धर्म या आस्था के खिलाफ कुछ भी पोस्ट करना विवाद का कारण बन सकता है। जरूरी है कि सभी के विश्वास का सम्मान करें।

3. फालतू की प्रतियोगिताएं
सोशल मीडिया पर फोटोज़ की प्रतियोगिताएं या चैलेंजेस चलते रहते हैं। जिसमें लोग सोशल मीडिया रील बनाने की होड़ में ऐसी हरकतें करते हैं जिससे ना सिर्फ उनका नुकसान होता है बल्कि आम लोग भी परेशान होते हैं। दिवाली का त्योहार परिवार और दोस्तों के साथ खुशियां बांटने का है ना कि सोशल मीडिया चैलेंजेस का, इसलिए कोशिश करें कि त्योहार को अपनों के साथ मनाएं ना की सोशल मीडिया पर।

4. अन्य लोगों का मज़ाक उड़ाना
दिवाली पर खुशी मनाने के लिए लोग अलग-अलग तरीकों का सहारा लेते हैं। किसी के धार्मिक या सांस्कृतिक रिवाज का मज़ाक उड़ाना गलत है। इससे न केवल आपसी रिश्ते बिगड़ सकते हैं, बल्कि आप पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है।

5. अशुद्ध सामग्री
कुछ लोग इस अवसर पर अशुद्ध या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करते हैं। यह न केवल आपके व्यक्तित्व को प्रभावित करता है, बल्कि आपके दोस्तों और परिवार की नजर में भी आपकी छवि खराब करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+