मॉनसून में नहीं पड़ना है बीमार तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, आज ही जान लें ये बातें

Diet for Monoon: मानसून आते ही कई तरह की बीमारियां शरीर को घर करने लगती हैं। बरसात आते ही तापमान में भी गिरावट होने लगती है और साथ ही कई तरह की एलर्जी का भी आपको सामना करना पड़ता है।

बरसात के दिनों में छींक आना, आंखों में खुजली और भी कई तरह के हेल्थ इश्यू हो जाते हैं। कई लोगों के लिये ये परेशानी काफी नॉर्मल हो सकती है मगर कई लोगों के लिए सीरियस। ऐसे में जरूरी है कि मानसून आने से पहले अपनी डाइट में आप कुछ जरूरी बदलाव करें और अपनी डाइट को हेल्दी रखें।

Diet to reduce infections

ओमेगा 3 है बेहद जरूरी
सबसे पहले तो इस बात का खास ख्याल रखें कि अपनी डाइट में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स को अपनी डाइट में शामिल करना ना भूलें। आपके शरीर की इम्यूनिटी के लिए ओमेगा 3 को अपनी डाइट में लेना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। ऐसे में आप चिया सीड्स, असली के बीज, अखरोट या फिर ओमेगा 3 कैप्सूल्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

प्रोबायोटिक्स का रखें ध्यान
डाइट लेते समय प्रोबायोटिक्स को खाने में शामिल करना बेहद जरूरी होता है। दही एक ऐसी चीज है, जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोबायोटिक्स होते हैं। ऐसे में खाने में हर दिन दही को शामिल जरूर करें। ये आपकी गट हेल्थ यानी कि पेट के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है।

हरी पत्तेदार सब्जियों से करें परहेज
बारिश के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों में फंगस और बैक्टीरिया होने के चांसेज बहुत ही ज्यादा बढ़ जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इस मौसम में इन सब्जियों से परहेज ही करें। इसके अलावा आप अपनी डाइट में कुछ और तरह के फूड को शामिल कर सकते हैं मगर सब्जियां खरीदते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि वो साफ हो।

ड्राई फ्रूट्स जरूर खाएं
ड्राई फ्रूट्स वैसे तो किसी भी मौसम में अच्छे ही होते हैं। मगर आप बरसात के मौसम में इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसके साथ ही ये आपकी इम्यूनिटी को अच्छा रखने में मदद करते हैं। इसलिए अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स को शामिल जरूर करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+