Dhanteras 2025: धनतेरस पर गुड लक के लिए घर लेकर आएं ये चीजें, सारी रुकावटें और नेगेटिविटी होगी छू मंतर

Dhanteras 2025: धनतेरस 2025 का त्योहार इस बार खास संयोग लेकर आ रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस शुभ दिन कुछ चीजों की खरीदारी की जाए, तो जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है। इसके अलावा, घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य रहता है। यह भी मान्यता है कि अगर किसी काम में बार-बार रुकावट आ रही हो, तो कुछ चीजें घर में लानी चाहिए। मान्यता है कि यह गुड लक चार्म होता है और रुकावटें दूर होने लगती है।

धनतेरस को धन, समृद्धि और शुभ शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन घर में कुछ विशेष चीजें लाने से गुड लक, सकारात्मक ऊर्जा और धनवृद्धि के द्वार खुल जाते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आने वाला साल खुशियों और सफलता से भरा रहे, तो इस धनतेरस पर ये चीजें ज़रूर घर लाएं।

Dhanteras 2025

Dhanteras 2025 पर खरीदें सोना या चांदी

धनतेरस पर सोना या चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इसे सिर्फ संपन्नता का प्रतीक ही नहीं माना जाता है, बल्कि यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करता है। अगर बजट कम है और कोई ज्वेलरी या सिक्का नहीं खरीद सकते हैं, तो चांदी का सिक्का या लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति भी खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2025: धनतेरस पर अपने घर में लाएं ये 6 खास चीजें, होगी धन की वर्षा, मन भी होगा शांत

Dhanteras 2025 पर घर लाएं तुलसी का पौधा

तुलसी घर की शुद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक है। धनतेरस के दिन तुलसी का पौधा घर में लाने से सौभाग्य और सुख-शांति बढ़ती है। यह घर की नेगेटिव एनर्जी को खत्म करता है। घर में तुलसी का फलना-फूलना सनातन परंपरा में शुभ माना गया है।

झाड़ू और तांबे के बर्तन खरीदना शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, धनतेरस पर नई झाड़ू और तांबे के बर्तन खरीदना शुभ होता है। झाड़ू को दरिद्रता दूर करने वाला प्रतीक माना गया है, जबकि तांबा घर की ऊर्जा को संतुलित करता है।

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2024 Shubh Muhurat: लखनऊ-दिल्ली समेत आपके शहर में क्या है सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त? देखें लिस्ट

श्रीयंत्र या लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति

इस दिन श्रीयंत्र की स्थापना या लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति घर लाना बेहद लाभदायक होता है। यह धन, बुद्धि और सुख-समृद्धि का प्रतीक है। अगर आपके घर में पहले से लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति है तो चांदी का श्रीयंत्र ला सकते हैं। अगर दोनों चीजें हैं, तो कछुआ भी लेकर आ सकते हैं।

दीपक और गोमती चक्र

धनतेरस की शाम को पीतल या मिट्टी के दीपक जलाना और गोमती चक्र लाना शुभ प्रतीक है। इससे घर में सकारात्मकता और सफलता का संचार होता है। धनतेरस 2025 पर इन शुभ वस्तुओं को लाकर न केवल आप अपने घर में समृद्धि का आह्वान करेंगे, बल्कि सारी रुकावटें और नेगेटिविटी भी दूर हो जाएगी। यह त्योहार सिर्फ खरीदारी का नहीं, बल्कि नई शुरुआत और आस्था का उत्सव है।

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2025 Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है धनतेरस? क्या है शुभ मुहूर्त?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+