Dhanteras 2025: धनतेरस पर अपने घर में लाएं ये 6 खास चीजें, होगी धन की वर्षा, मन भी होगा शांत
Dhanteras 2025: भारत में त्योहार सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि जीवनशैली का एक अहमहिस्सा हैं। हर त्योहार अपने साथ नई ऊर्जा, उम्मीद और सकारात्मकता लेकर आता है। ऐसा ही एक शुभ अवसर है धनतेरस, जो दीपावली की शुरुआत मानी जाती है।
18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा धनतेरस
इस दिन देवी लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस बार धनतेरस का पर्व आगामी 18 अक्टूब 2025 (शनिवार) को मनाया जाएगा। धनतेरस सिर्फ खरीदारी का दिन नहीं, बल्कि नए आरंभ का प्रतीक है।

स्वस्थ शरीर और शांत मन से घर में आती है पॉजिटिविटी
इस खास दिन पर जो भी वस्तु आप घर लाते हैं, उसमें आपकी श्रद्धा और सकारात्मक सोच झलकती है। ये त्योहार हमें सिखाता है कि समृद्धि सिर्फ पैसों में नहीं, बल्कि साफ-सुथरे घर, स्वस्थ शरीर और शांत मन में भी बसती है।
धनतेरस पर घर पर लाएं खास चीजें
मान्यता है कि अगर इस दिन कुछ खास चीजें घर में लाकर सहेजी जाएं तो धन, स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं धनतेरस के मौके पर कौन-सी वस्तुएं लाने से आपके घर की लाइफस्टाइल में खुशहाली और पॉजिटिविटी बढ़ सकती है।
धनतेरस पर घर पर जरूर लाएं ये 6 चीजें
1. सोना और चांदी
-धनतेरस पर सोना या चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। चाहे आप कोई चांदी का सिक्का, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति या छोटी सी गोल्ड ज्वैलरी ही क्यों न लें, ये शुभता और स्थिरता का प्रतीक है।
-ये न केवल आर्थिक सुरक्षा को दर्शाता है बल्कि सेविंग हैबिट को भी प्रोत्साहित करता है। आज के समय में जब लोग निवेश के नए तरीके ढूंढ रहे हैं, सोना-चांदी का महत्व अब भी उतना ही मजबूत है।
2. धातु के बर्तन
-धनतेरस के दिन धातु की वस्तुएं खरीदना बहुत शुभ होता है, खासकर तांबे, चांदी या पीतल के बर्तन। कहा जाता है कि ये धातुएं सकारात्मक कंपन को घर में बनाए रखती हैं।
-धातु के बर्तन न सिर्फ पारंपरिक हैं बल्कि हेल्थ फ्रेंडली भी हैं। तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर की डिटॉक्स प्रक्रिया बेहतर होती है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
3. तुलसी का पौधा
-धनतेरस पर अगर आप कुछ खरीद नहीं पा रहे हैं, तो तुलसी का पौधा घर लाना भी बहुत शुभ होता है। ये सिर्फ एक धार्मिक प्रतीक नहीं बल्कि आपके घर की प्राकृतिक एनर्जी फिल्टर है।
-वास्तु और आयुर्वेद दोनों के अनुसार, तुलसी के पौधे से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और घर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। आधुनिक लाइफस्टाइल में जहां हम प्रदूषण और तनाव से जूझते हैं, तुलसी का पौधा मानसिक शांति और स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद है।
4. झाड़ू
-धनतेरस की शाम को नई झाड़ू खरीदने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। यह सिर्फ अंधविश्वास नहीं, बल्कि साफ-सफाई और व्यवस्था का प्रतीक है।
-घर की स्वच्छता आपके मन की शांति और उत्पादकता पर सीधा असर डालती है। एक साफ-सुथरा घर सकारात्मकता को आमंत्रित करता है और यही असली धन की वर्षा है, मानसिक और आध्यात्मिक दोनों रूपों में।
5. दीपक या इलेक्ट्रॉनिक लैंप
-धनतेरस पर अगर आप कोई नई चीज घर लाना चाहते हैं, तो मिट्टी के दीपक या आधुनिक डेकोरेटिव लैंप एक बेहतरीन विकल्प हैं। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, दीपक जलाना अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है।
-वहीं आज के समय में घर की सही लाइटिंग न सिर्फ सजावट बल्कि मानसिक स्वास्थ्य से भी जुड़ी है। हल्की और गर्म रोशनी घर में सुकून और सकारात्मकता लाती है।
6. कौड़ियां, शंख और लक्ष्मी चरण पादुका
-धनतेरस पर कौड़ियां, शंख और लक्ष्मी चरण पादुका घर पर लाई जा सकती है। ये छोटी-छोटी वस्तुएं भी बहुत शुभ मानी जाती हैं। ये समृद्धि, सौभाग्य और स्थिरता का प्रतीक हैं। इन्हें घर में या तिजोरी में रखने से धन की वृद्धि मानी जाती है।
-आजकल लोग इन्हें होम डेकोर एलिमेंट्स के रूप में भी इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम बनता है।












Click it and Unblock the Notifications