Dhanteras 2025: धनतेरस पर करें ये उपाय, पैसों की सारी किल्लत होगी उड़नछू, तिजोरी रहेगी धन से लबालब
Dhanteras 2025: धनतेरस का त्योहार दीपावली की शुरुआत का प्रतीक है। यह दिन धन, समृद्धि और सौभाग्य का संकेत है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन अगर देवी लक्ष्मी और कुबेर देव की सही विधि से पूजा की जाए, तो घर में कभी धन की कमी नहीं रहती। धनतेरस 2025 में कुछ सरल उपाय अपनाकर आप अपनी किस्मत के द्वार खोल सकते हैं और तिजोरी को भरपूर धन से भर सकते हैं। अगर आपकी जिंदगी में भी पैसों की किल्लत चल रही है, तो कुछ उपाय करने चाहिए।
धनतेरस के दिन मान्यता है कि कुछ उपाय करने चाहिए, इनसे पैसों की किल्लत, कर्ज की समस्या दूर होती है। इतना ही नहीं रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ काम के उपायों के बारे में जिनसे आपकी धन की कमी पूरी होगी और कभी पैसों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

Dhanteras 2025: धातु की करें खरीदारी
धनतेरस के दिन सोना, चांदी, या तांबे की कोई भी वस्तु खरीदना शुभ माना जाता है। अगर आप महंगी धातुएं नहीं खरीद सकते, तो स्टील या पीतल का छोटा बर्तन भी खरीदें। इससे लक्ष्मीजी का आशीर्वाद घर में स्थायी रूप से बना रहता है। धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Dhanteras 2025 Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है धनतेरस? क्या है शुभ मुहूर्त?
Dhanteras 2025: घर की तिजोरी में रखें ये सारा सामान
शाम के समय लक्ष्मी पूजा के बाद एक लाल कपड़े में 11 कौड़ियां, थोड़ी चांदी और हल्दी की गांठ तिजोरी में रखें। इससे धनवृद्धि के योग बनते हैं और रुका हुआ पैसा वापस आने लगता है। ऐसी मान्यता है कि अगर आपकी कोई इच्छा या मन्नत है, तो एक लाल कपड़े में लौंग बांधकर इस दिन तिजोरी में रख दें। पूरी होने के बाद उस गांठ को खोलें और लौंग पानी में बहा दें।
दीपदान करना होता है शुभ फलदायी
धनतेरस की शाम तुलसी के पौधे, मुख्य द्वार और तिजोरी के पास दीपक जलाएं। यह दीपक नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और घर में पॉजिटिविटी भरता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि का जन्मदिन भी है। इसलिए इस दिन धन्वंतरि देव और कुबेर देव की आराधना करें। इससे स्वास्थ्य और समृद्धि दोनों में वृद्धि होती है।
Dhanteras पर मंत्र जाप करें
पूजा के समय "ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे लक्ष्मी कृपा शीघ्र प्राप्त होती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। धनतेरस 2025 पर यदि आप इन उपायों को श्रद्धा और निष्ठा से करते हैं, तो न सिर्फ आपकी तिजोरी भरेगी, बल्कि घर में सुख-शांति भी बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें: Dhanteras 2025: धनतेरस पर गुड लक के लिए घर लेकर आएं ये चीजें, सारी रुकावटें और नेगेटिविटी होगी छू मंतर
नोट: यहां सिर्फ सामान्य मान्यताओं पर आधारित जानकारी दी गई है। किसी भी प्रकार के अंधविश्वास को बढ़ावा देना हमारा उद्देश्य नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications