Ganpati Decoration Tips 2025: इस तरीके से सजाएं बप्पा का मंडप, जिसे देख पड़ोसी भी कहेंगे 'वाह'
Ganpati Decoration Tips 2025: गणेश चतुर्थी एक ऐसा त्योहार है जो भक्ति, खुशी और खूबसूरती का मिलाजुला रूप है। हर साल लोग अपने घर में बप्पा के स्वागत के लिए कुछ नया और खास करने की कोशिश करते हैं। लेकिन आजकल थोड़ा सजावट का ट्रेंड बदल गया है। अब लोग पुराने स्टाइल और मॉडर्न टच को मिलाकर इस डेकोरेशन को नया लुक दे रहे हैं। जिसे GenZ की भाषा में फ्यूजन डेकोरेशन भी कहते हैं।
जैसे लकड़ी, फूलों लड़ी के साथ-साथ LED लाइट्स और आंखों को सुकून देने वाले पेस्टल रंग का भी उपयोग करते हैं। इससे घर में एक ऐसा माहौल बनता है, जो पूरे घर को भक्तिभाव से सराबोर कर देता है। साथ ही इससे गणेश जी की मंडप भी सुंदर दिखती है।

1. LED लाइट्स
त्योहार में रोशनी बहुत जरूरी होती है। दीये तो हमेशा ही पवित्र माने जाते हैं, लेकिन आजकल एलईडी फेयरी लाइट्स, झूमर और स्पॉटलाइट्स से भी मंडप को बहुत खूबसूरत बनाया जा सकता है। इन्हें फूलों की माला में या बैकड्रॉप के पीछे लगाकर बप्पा के चारों तरफ एक दिव्य आभा बनाई जा सकती है।
2. पेस्टल रंग और मेटालिक टच- सादगी में खूबसूरती
पहले सिर्फ लाल और सुनहरे रंगों की सजावट होती थी। लेकिन अब हल्के रंगों का भी ट्रेंड है। जैसे पिंक, मिंट ग्रीन, आइवरी और ब्लू। जब इन रंगों के साथ कॉपर के दीये, ब्रास की मूर्तियां या गोल्डन टैसल मिलते हैं। तब इससे मंडप को एक बहुत ही क्लासी और सुंदर लुक मिला है।
3. लकड़ी वाला मंडप
आजकल लकड़ी के मंडप बहुत चलन में हैं। जो अधिकांश घरों में अब देखे जा सकते हैं। इनकी खासियत ये है कि दिखने में बहुत सुंदर होते हैं और टिकाऊ भी होते हैं। लकड़ी से बना मंडप घर को पारंपरिक एहसास देता है, लेकिन इसमें मॉडर्न टच भी दिया जा सकता है। बाजार में इन दिनों ऐसे कई तरह के सुंदर और अलग-अलग डिजाइन के मंडप/मंदिर देखने को आसानी से मिलते हैं। ये छोटे से लेकर बडे साइज में भी उपलब्ध हैं। वुडेनस्ट्रीट ऐसे मंदिर बनाती है, जो आपके छोटे घरों में भी आसानी से फिट हो जाते हैं।
4. परंपरा और मॉडर्न स्टाइल का सुंदर मेल
इस तरह की डेकोरेशन की सबसे खास बात ये है कि ये हर तरह के घर में फिट हो जाती है। एक हल्के रंगों वाला लकड़ी का मंडप, मेटालिक सजावट और सॉफ्ट लाइटिंग। ये सब मिलकर पूजाघर में एक ऐसा माहौल बनाते हैं जो भक्ति भाव से तो जोड़ता ही है, लेकिन इसे मॉडर्न भी बनाता है।
साल 2025 में गणपति चतुर्थी 27 अगस्त को है। ऐसे में बाजार बप्पा की मूर्तियों से भरा हुआ है। हर तरफ रोशनी हैं और छोटे से लेकर बड़े तक, सभी उम्र के लोग बप्पा का स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आधिकांश लोग घरों में बप्पा के मडंप की तैयारी शुरू कर चुके हैं। ऐसे में हमारी रिपोर्ट में बताई गई डेकोरेशन को भी आप इस्तेमाल कर, अपने बप्पा के मंडप में चार चांद लगा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications