Chhath Puja 2025: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में छठ पूजा की भव्य तैयारी, 500 से अधिक घाटों पर वर्ती देंगे अर्ध्य
Chhath Puja 2025 Noida Ghats: सूर्य उपासना का महापर्व छठ इस बार दिल्ली-एनसीआर में पहले से कहीं ज्यादा भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तैयारियों की झलक किसी बड़े उत्सव से कम नहीं है। घाटों को फूलों और रंगीन लाइटों से सजाया जा रहा है, गंगाजल से स्नान स्थलों को पवित्र किया जा रहा है और हर तरफ छठ गीतों की गूंज सुनाई दे रही है।
यह पर्व न सिर्फ व्रतियों की आस्था का प्रतीक है, बल्कि पूर्वांचल की संस्कृति और परंपरा को पूरे भारत में जीवित रखता है। इस साल नोएडा में छठ का आयोजन रिकॉर्ड तोड़ स्तर पर किया जा रहा है। 500 से ज्यादा घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि हर कोई श्रद्धा और सुरक्षा के साथ पूजा कर सके।

भव्य तैयारियां और विशेष सुविधाएं
नोएडा प्राधिकरण और पूजा समितियों ने मिलकर सुरक्षा, सफाई और प्रकाश की बेहतरीन व्यवस्था की है। कई जगहों पर महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग से घाट तैयार किए गए हैं। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि व्रतियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।
ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2025: गुरुग्राम में इन जगहों पर दे सकते हैं अर्ध्य, सेक्टर-5 से बसई तालाब तक तैयार हैं छठ घाट
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के प्रमुख घाट
श्रद्धालु निम्न स्थानों पर एकत्र होकर अस्ताचलगामी और उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे:
- नोएडा स्टेडियम घाट, सेक्टर 21ए
- जी-ब्लॉक पार्क, सेक्टर 56
- पार्क (स्टेट बैंक के पीछे), सेक्टर 2
- झूमर मोड़ घाट, सेक्टर 43
- छठ पूजा पार्क, नॉलेज पार्क II (ग्रेटर नोएडा)
- सरोवर पार्क, सेक्टर 62
- वाटर टैंक पार्क, सेक्टर 50
- ग्रीन बेल्ट पार्क, सेक्टर 137
- नोएडा अथॉरिटी ग्राउंड, सेक्टर 38ए
- ब्रह्मपुत्र मार्केट लेक साइड
नोएडा स्टेडियम में सबसे बड़ा छठ मेला
सेक्टर-21ए के नोएडा स्टेडियम में इस साल शहर का सबसे बड़ा छठ मेला सज रहा है। यहां प्रवासी महासंघ ने 25 हजार लीटर गंगाजल की व्यवस्था की है। पूरे मैदान को कन्नौज के इत्र से महकाया जाएगा और व्रतियों के स्वागत में ड्रोन से पुष्पवर्षा की जाएगी। यह दृश्य इस बार के पर्व को यादगार बना देगा।
सुरक्षा और ट्रैफिक की पुख्ता तैयारी
सुरक्षा को देखते हुए 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। यमुना किनारे घाटों पर गोताखोर और एम्बुलेंस भी तैयार रखी गई हैं। ट्रैफिक पुलिस ने 27 और 28 अक्टूबर को डायवर्जन लागू किया है ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के घाटों तक पहुंच सकें।
ये भी पढ़ें: Chhath 2025: छठ पूजा में क्यों होता है सूप का प्रयोग? पढ़ें यहां छठी मैय्या की आरती












Click it and Unblock the Notifications