Chhath Puja 2025: गुरुग्राम में इन जगहों पर दे सकते हैं अर्ध्य, सेक्टर-5 से बसई तालाब तक तैयार हैं छठ घाट

Chhath Puja 2025: लोक आस्था और भक्ति का महापर्व छठ पूजा बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत हुई। गुरुग्राम में भी छठ पर्व का उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के हर कोने में श्रद्धालुओं की भीड़ ने उत्सव का रंग बढ़ा दिया है।

बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश से आए व्रती अपने परिवारों के साथ छठ पूजा मना रहे हैं। वर्ती डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी में हैं। नगर निगम और स्थानीय समितियों ने शहर के घाटों को सजाया है। यह पर्व सिर्फ आस्था ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और प्रकृति पूजा का भी प्रतीक है।

Chhath Ghat

शहर में तैयारियां पूरी, 50 से अधिक घाट तैयार

गुरुग्राम के स्थानीय समितियों और नगर निगम के सहयोग से शहर भर में 50 से अधिक घाटों को सजाया गया है। लाखों व्रती और उनके परिजन घाटों पर पहुंचने की उम्मीद है। प्रशासन ने सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा के विशेष इंतजाम किए हैं ताकि पर्व सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके।

ये भी पढ़ें:

छठ पूजा समितियों द्वारा घाटों की साफ-सफाई, जल भराई और अस्थाई तालाबों की तैयारी की गई है। प्रशासन ने प्रमुख घाटों पर लाइटिंग, मोबाइल टॉयलेट और पीने के पानी की व्यवस्था की है। पुलिस विभाग ने भी भीड़भाड़ वाले घाटों पर विशेष गश्त और सादे कपड़ों में पुलिस तैनाती की है। प्रवासी परिवारों के शहर में रहने के कारण घाटों पर इस बार ज्यादा भीड़ की संभावना है।

गुरुग्राम के प्रमुख छठ घाट

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर के कुछ प्रमुख घाटों की सूची इस प्रकार है:-

  • सेक्टर-5, टिकोना पार्क
  • रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी
  • राजेंद्र पार्क
  • मनकामेश्वर मंदिर
  • देवी लाल नगर, बसई तालाब
  • ट्यूलिप वॉयलेट, सेक्टर-69 ए
  • सनसिटी एवेन्यू, सेक्टर-102
  • सेक्टर-82, विपुल लावण्य
  • माउंटविल स्विमिंग पूल
  • सेक्टर-79, मापेस्को

इन घाटों पर भोजपुरी और मैथिली लोकगीतों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

संध्या और उषा अर्घ्य का महापर्व

26 अक्टूबर को खरना पूजा करने के बाद 27 अक्टूबर की शाम श्रद्धालु घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके बाद 28 अक्टूबर को सुबह उगते सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर पर्व संपन्न होगा। पूरा शहर छठ मैया के गीतों और भक्तिमय वातावरण में डूबा रहेगा, जो प्रकृति पूजा और सामाजिक समरसता का अनोखा दृश्य प्रस्तुत करता है।

ये भी पढ़ें:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+