ठंड में रोजाना नहाने से बचते हैं? तो आपके लिए है अच्छी खबर, जानिए नहीं नहाने के क्या है फायदे
Winter Bath Side Effects: बच्चे, बूढ़े या फिर जवान कड़ाकड़ाती ठंड के मौसम में नहाने से हर कोई परहेज करता है। कई लोग तो हफ्ते में मुश्किल से 1 या 2 बार ही नहाते हैं। अक्सर हर घर में हमारे बड़े हमें रोजाना नहाने की सलाह देते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि जो लोग रोज नहाते उन्हें इसके कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे
लोगों को लगता है कि सर्दी के मौसम में रोज नहाने से हमें कई तरह के फायदे मिलते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। जी हां एक्पर्ट्स भी कहते हैं कि, जो लोग रोज नहाते हैं उनकी त्वचा में कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। सर्दी में गर्म पानी से नहाने के कारण हमारी स्किन ड्राई हो जाती है और इससे स्किन को काफी नुकसान पहुंचता है।

एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि, अगर आप रोजाना गर्म पानी से नहाते हैं तो इससे इम्यूनिटी को काफी नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा गर्म पानी में नहाने की वजह से आपके नाखून जल्दी मुलायम हो जाते हैं और वह टूटने लगते हैं। इसलिए सर्दी में रोज-रोज नहाने से बेहतर है कि आप हफ्ते में एक या दो बार नहाएं।
आपको बता दें कि, कुछ एक्सपर्ट्स ये भी दावा करते हैं कि हर रोज नहाने से हमारे शरीर के कुछ अच्छे बैक्टेरिया भी खत्म हो जाते हैं। वहीं स्किन में नेचुरल तेल भी निकल जाता है जो कि जरूरी होता है। जिससे आपकी उंगलियां और शरीर के अन्य हिस्सों में स्किन पूरी तरह से ड्राई होने लगती है। इसका मतलब ये साफ है जो लोग सर्दी में नहाने से कतराते हैं ये कहीं ना कहीं उनके लिए काफी फायदेमंद है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications