हर रोज खाली पेट चबाएं करी पत्ता, कई बड़ी बीमारियों को कर देगा छूमंतर, जानें इसके फायदे
Benefits Of Curry Leaves: जब भी भोजन का स्वाद दोगुना करना हो तो अक्सर करी पत्ता का इस्तेमाल कर खाने में उसका तड़का लगाया जाता है। लेकिन खाली पेट 4-5 पत्ते सुबह अगर हर रोज खा लेंगे तो इससे शरीर में गजब फायदे के फायदे होते हैं।
करी पत्ते का इस्तेमाल ना सिर्फ खाने में होता है बल्कि इसे आप खाली पेट भी खा सकते हैं। जिसमें न्यूट्रिशन की मात्रा भरपूर होती है। करी पत्ता में विटामिन, ए, बी, सी जैसे कई पोषण तत्व पाए जाते हैं। जिससे डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल लेवल को मेंटेन रहता है। आइए जानते हैं कि करी पत्ता से शरीर में किस तरह के लाभ होते हैं।
वजन घटाने में मददगार
करी पत्ता अगर आप हर रोज सुबह 4-5 खाते हैं तो ये कई गंभीर बीमारियों से बचा सकता है। इसके अलावा मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत वजन घटाने में काफी मदद करता है। कोशिश करें कि खाली पेट ही करी पत्ते का सेवन करें।
बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद
करी पत्ता को अगर आप खाना नहीं चाहते तो इसका जूस भी बना सकते हैं। ये हमारे बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप इसे रोज खाएंगे तो तेजी से बाल झड़ना भी रुक जाएगा। इन सबके अलावा ये त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। चेहरे पर जितने पिंपल या दाग धब्बे वह सब गायब हो जाएंगे।
हीमोग्लोबिन
जिन लोगों के शरीर में अक्सर खून की कमी रहती है खासतौर से लड़कियों में ये शिकायत ज्यादा पाई जाती है। करी पत्ता आयरन का बेहतरीन सोर्स है यही वजह है कि ये खून की कमी को दूर करता है।
डायबिटीज से मिलेगी राहत
करी पत्ता का जूस या फिर हर रोज 4-5 पत्ते खाली पेट खाने से डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। जिन लोगों का शूगर लेवल अक्सर हाई रहता है उनको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। साथ ही दिल के मरीजों के लिए रामबाण औषधि की तरह है। इन सबके अलावा अगर किसी के दांतों में कैविटी या दर्द है, तो रोजाना इसके पत्ते को चबाएं आराम मिलेगा।













Click it and Unblock the Notifications