इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सर्दियों में डाइट में शामिल करें ये 5 मसाले, शरीर रहेगा स्वस्थ

Immunity Booster Spices: अगर आप सर्दियों के मौसम में जल्दी-जल्दी बीमार पड़ जाते हैं तो इससे साफ पता चलता है कि आपकी इम्यूनिटी काफी कमजोर है। ठंड के मौसम में इम्यूनिटी आमतौर पर कमजोर हो जाती है। ऐसे में आप कुछ कुछ खास मसालों का सेवन कर सकते हैं जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाएंगे।

इन मसालों का सेवन करने से आप हेल्दी तो रहेंगे ही साथ ही ये आपको कई तरह की मौसमी बीमारियों से दूर रखेंगे। आपको बता दें कि इंडियन कुकिंग में 100 से भी अधिक मसालों का इस्तेमाल किया जाता हैं। इन सभी मसालों के अपने खास गुण हैं। मसालों में एंटीऑक्सीडेंट की भी हाई मात्रा पाई जाती है जो इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं और शरीर को स्वस्थ रखते हैं।

spices

दालचीनी
कई औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी इम्यूनिटी के लिए काफी फायदेमंद है। इस मसाले के अपने कई स्वास्थ्य लाभ है। दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। ये डायबिटीज टाइप 2 के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है।

करी पत्ता
करी पत्ते के सेवन से शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद मिलती है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।इसके अलावा करी पत्ता अन्य पोषक तत्वों का भी अच्छा स्रोत है जैसे कि आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और आयोडीन। ये सभी तत्व सेहत के लिए जरूरी हैं और इनमें कई एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं।

छोटी इलायची
छोटी इलायची का सेवन करने से न सिर्फ इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है बल्कि ये हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखती है। इसके अलावा छोटी इलायची का सेवन करने से पेट संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और पाचन तंत्र भी सही रहता है। छोटी इलायची ओरल हेल्थ के लिए काफी जरूरी है।

लौंग
नाक में जलन से राहत दिलाने में लौंग बहुत फायदेमंद है। अगर लौंग को लंबे समय तक डाइट में शामिल किया जाए तो यह साइनस से काफी हद तक छुटकारा दिला सकता है। लौंग खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। वहीं लौग का सेवन करने से स्किन भी अच्छी बनी रहती हैं।

जीरा
जीरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जीरा में आयरन, कॉपर, कैल्शियम, जिंक, पोटैशियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। जीरा का इस्तेमाल खासकर सूप, सब्जी, रायता, दाल, चावल आदि में किया जाता है। जीरा न सिर्फ इम्यूनिटी को बढ़ाता है बल्कि ये शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। इसके अलावा जीरे का सेवन करने से पेट संबंधी बीमारियां भी दूर रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+