पेट की समस्या को दूर करने के लिए पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, मूड भी रहेगा खुश
Healthy Drinks For Stomach: अनहेल्दी खाना खाने की वजह से अधिकतर लोग पेट की समस्याओं से जूझते नजर आते हैं। ऐसे में लोगों को कॉन्स्टिपेशन या कब्ज की शिकायत रहती है। पेट की समस्याओं के चलते लोगों को आंत में भी कई तरह की परेशानियां होने लगती है। साथ ही अपच की समस्या भी बढ़ जाती है।
कहते हैं कि पेट अगर साफ न हो तो मन भी खराब रहता है। पेट की समस्याओं का सीधा असर मूड से होता है। ऐसे में आंत की सफाई बहुत जरूरी है लेकिन इसके लिए दवा से कहीं ज्यादा नैचुरल ड्रिंक्स काम करते हैं। पेट की समस्या को दूर करने के लिए आप इन 5 तरह के हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं।

पेट की समस्या को दूर करने के लिए हेल्दी ड्रिंक्स
नॉर्मल वाटर
पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए जरूरी है कि नियमित रूप से रोजाना पानी का पर्याप्त सेवन किया जाए। अगर आप अधिक मात्रा में पानी नहीं पी पाते हैं तो जिस फल में पानी की मात्रा ज्यादा हो उसका सेवन ज्यादा करें। इसके लिए आप टमाटर का सूप, तरबूज का जूस और खीरे का स्मूदी जरूर पिएं।
सॉल्टवाटर
अगर आपका पेट सही से साफ नहीं होता है या उसमें गड़बड़ी बीन रहती है तो कुछ दिन गुनगुने पानी में नमक मिलाकर सुबह-सुबह खाली पेट इसे जरूर पिएं। इससे काफी फायदा मिलता है। इसे पीने से पेट की गंदगी निकल जाएगी। इस पीने से कब्ज के साथ साथ अपच की समस्या भी दूर होती है।
एप्पल जूस
पेट को साफ रखने के लिए फाइबर वाली नैचुरल चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। ऐसे में पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए एप्पल जूस का सेवन किया जा सकता है। एप्पल जूस बनाने के लिए सेब का छिलका न उतारें। पूरे सेब का जूस बनाएं। इससे पेट साफ हो जाएगा और शरीर भी हेल्दी रहेगा।
गाजर और चुकंदर का जूस
पेट को साफ करने के लिए गाजर और चुकंदर का जूस बहुत ही फायदेमंद होता है। गाजर और चुकंदर दोनों में पर्याप्त मात्रा में फाइबर और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसे सुबह नाश्ते के साथ सेवन करें। इससे आपके पेट की गंदगी साफ हो जाएगी।
वेजिटेबल जूस
पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए आप हेल्दी वेजिटेबल जूस का सेवन कर सकते हैं। वेजिटेबल जूस में फूलगोभी, ब्रोकली, बंद गोभी, लौकी, पालक, टमाटर, गाजर, करेला जैसी सब्जियां शामिल हो सकती हैं। हालांकि वेजिटेबल जूस का सीमित मात्रा में ही सेवन करें। हर दिन इसका सेवन करना हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें)












Click it and Unblock the Notifications