26 वर्षीय लड़की की वर्कलोड की वजह से हुई मौत, जानें ज्यादा काम के दबाव से सेहत कैसे होगा नुकसान?
Manage Work Load In Office: महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मल्टीनेश्नल कंपनी की 26 वर्षीय कर्मचारी की ज्यादा काम का स्ट्रेस लेने की वजह से मौत हो गई। ये उसकी पहली नौकरी थी लेकिन वर्कलोड की वजह से उसकी तबियत खराब होने लगी थी।
रिपोर्ट्स की मानें तो, 4 महीने पहले ही पुणे की EY कंपनी लड़की ने ज्वाइन की थी। वह अपनी पहली नौकरी के लिए काफी एक्साइटेड थी। लेकिन उसका मैनेजर दिन रात उसे काम देकर परेशान करता था जिसकी वजह से वह इतना ज्यादा परेशान रहने लगी कि इसका असर उसकी हेल्थ पर होने लगा।

लड़की की मां का आरोप है कि ज्यादा काम की वजह से उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही मां मैनेजर के खिलाफ कंपनी को एक लंबा-चौड़ा मेल लिखा है। ऐसे में जानते हैं कि काम का ज्यादा स्ट्रेस लेने की वजह से आपकी सेहत पर कैसे बुरा असर पड़ता है।
अगर आप ज्यादा काम का स्ट्रेस लेते हैं तो इसकी वजह से शरीर में ज्यादा थकान, चिड़चिड़ापन और एंग्जाइटी होने लगती है। कुछ कंपनियों में बिना छुट्टी के लगातार काम करवाया जाता है। ऐसे में जाहिर सी बात है कि इसका सीधा शरीर पर असर पड़ता है। इससे धीरे-धीरे आपको दिल से जुड़ी समस्या होने लगेगी। अगर काम का स्ट्रेस ज्यादा रहेगा तो नींद ना आने की समस्या होगी जिससे कार्डिएक अरेस्ट होने का खतरा भी बढ़ सकता है।
कैसे मैनेज करें ऑफिस का वर्कलोड?
1. अगर आपको ऐसा लग रहा है कि जरूरत से ज्यादा वर्कलोड हो रहा है तो बीच-बीच में ब्रेक जरूर लें।
2. वर्कलोड नहीं मैनेज हो रहा है तो मैनेजर से बात करके टीम में काम को पूरा बांटने की बात करें।
3. अगर ऑफिस में किसी भी तरह की राजनीति हो रही है तो उसे इग्नोर करने की कोशिश करें।
4. वर्क लोड की वजह से अगर आपको अधिक स्ट्रेस हो रहा है तो कुछ समय के लिए जॉब से ब्रेक ले लकते हैं। इससे मानसिक रूप से आप थोड़ा बेहतर महसूस करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications