कहां जन्‍मदिन मनायेंगे मनमोहन सिंह

जैसा कि आपको पता होगा कि आज 26 सितंबर को हमारे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्‍म दिन है। यह बात संता-बंता को भी पता है। आज सुबह ही दोनों चाय की दुकान पर मिले-

संता- की हाल हैं बंता।
बंता- ठीक हूं जी।
संता- ओये आज तो अपने मनमोहन पा जी का बर्थडे सी।
बंता- लेकिन ओये डीजल प्राइज़ बढ़ गये हैं, एफडीआई टेंशन दे रहा है, ऐसे में वो बर्थडे मनायेंगे कहां?
संता- बात तो तू ठीक कह रहा है यार, ये तो मैंने सोचा ही नहीं कि वो बर्थडे कहां मनायेंगे।
बंता- अगर पीएम आवास पर मनायेंगे तो लोग कहेंगे फिजूल पैसा खर्च हुआ!
तभी बगल से चाय-वाला बोला - ओये दारजी, त्‍योडे इन्‍नी सी बात नहीं मलूम, मनमोहन पाजी अपना बर्थडे पेड़ पर मनायेंगे, क्‍योंकि पेड़ पर पैसे नहीं उगते।

# थोड़ी ही देर बाद चाय वाले ने संता-बंता से एक सवाल किया
चाय वाला- दार जी इक सवाल द जवाब दो- आज सोनिया जी पीएम साहब को क्‍या गिफ्ट देंगी?
संता और बंता दोनों सोच में पड़ गये, फिर बोले-
संता- ओये फूल देंगी और क्‍या।
बंता- नहीं पता, चल तू बता।
चाय वाला- स्विट्ज़रलैंड के दो टिकट!!!
संता-बंता- कैसे?
चाय वाला- क्‍योंकि कल विश्‍व-पर्यटन दिवस है!!!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+