बच्ची ने बड़ी ही चालाकी से छीनी दुकानदार के हाथों से चॉकलेट

एक छोटी-सी बच्ची दुकानदार से- अंकल! जब मैं बड़ी हो जाऊंगी तो आप अपने बेटे की शादी मुझसे करेंगे?
दुकानदार (मुस्कुराते हुए): हां जरूर करूंगा।
बच्ची: तो अपनी होने वाली बहू को एक डेरी मिल्क दे दो।
........................................................
पत्नी अंग्रेजी की किताब पढ़ रही थी।
उसने अपने पति से पूछा: अजी सुनिए, ये Complete और Finish में क्या फर्क होता है?
पति: अगर शादी सही लड़की से हो गयी तो समझो कि जिंदगी Complete
और अगर गलत लड़की से हो गयी तो समझो कि जिंदगी Finish.
........................................................
कंजूस लड़की दुकानदार से
ऐसा साबुन दो जो कम घिसे
और नहाने के बाद चेहरे पे लाली लाये..
दुकानदार नौकर से :-
मेडम को एक ईट का टुकड़ा देदो..
लड़की बेहोश..
........................................................
पति पत्नी से: तुम बाहर जाती हो तो मुझे डर लगा रहता है।
पत्नी: मैं जल्दी आ जाऊंगी।
पति: इसी बात का तो डर लगा रहता है।












Click it and Unblock the Notifications