सोनिया ने जब मनमोहन से हंसने को कहा

सोनिया गांधी का जोक

साल 2014 का एक दृश्य - सोनिया गांधी मनमोहन सिंह के दफ्तर में पहुंचीं और जोक सुनाया। सारे अफसर हंसने लगे, मनमोहन जी चुप रहे। सोनिया गांधी: क्यों मनमोहन जी, आपको जोक समझ नहीं आया? मन्नू: मैडम अब हंसकर क्या करूंगा, मेरा कार्यकाल खत्म हो रहा है।

सलमान खान और मनमोहन

'एक था टाइगर' की ओपनिंग के सलमान खान अपनी शर्ट उतारकर, सीना चौड़ा कर मनमोहन के सामने आ गए...
मनमोहनः ज्यादा चौड़ा मत हो, तुझे 200 करोड़ की ओपनिंग मिली है तो मुझे 2,00,000 करोड़ की ओपनिंग मिली।

पप्‍पू कहां है

मनमोहन एक बार एक स्कूल विज़िट करने पहुंचे।
पप्पू: सर, मेरे 3 सवाल हैं-
1. सोनिया जी प्रधानमंत्री क्यों नहीं बनीं?
2. रामलीला मैदान में पुलिस किसने भेजी?
3. सोनिया जी के कितने पैसे स्विस बैंक में पड़े हैं?
इससे पहले कि मनमोहन कोई जवाब देते, लंच टाइम की बेल बज गई।
आधे घंटे बाद फिर सब इकट्टठे हुए।
इस बार गप्पू ने कहा- मेरे 5 सवाल है, जिसमें से 3 पप्पू के ही सवाल हैं और
4. लंच टाइम की बेल आधे घंटे पहले कैसे बजी?
5. पप्पू कहां है?

डॉक्‍टर और कांग्रेस

स्वामी अग्निवेश एक डॉक्टर से मिले। काम हो गया तो फीस पूछी। डॉक्टर बोले, यह तो मेरी धर्म के प्रति सेवा है।
अगले दिन डॉक्टर के दफ्तर में फलों की टोकरी और एक धन्यवाद नोट पहुंच गया।
फिर अब्दुल कलाम डॉक्टर के पास आए और वही बात हुई।
डॉक्टर ने कहा - यह तो मेरा साइंस के प्रति फर्ज था।
अगले दिन एक दर्जन किताबें और एक धन्यवाद नोट पहुंच गया।
फिर मनमोहन सिंह जी डॉक्टर से मिले और फीस पूछी।
डॉक्टर ने कहा- आप प्रधानमंत्री हैं। यह तो मेरी देश के लिए सेवा है।
अगले दिन एक दर्जन कांग्रेसी डॉक्टर के पास इलाज कराने पहुंच गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+