शराबी संता ने छोड़ी शराब
शराबी संता ने छोड़ी शराब
संता ने पीने की गंदी लत छोडऩे का ऐसा ड्रामा किया..
उसने घर में से दारू की कई बोतलें उठाईं और फेंकने लगा..
पहली खाली बोतल फेंकते हुए: तूने मेरा घर बरबाद कर दिया जा भाड़ में..
दूसरी खाली बोतल उठाते हुए: तूने मेरी बीवी से मेरा तलाक करवा दिया ले तेरा काम तमाम..
तीसरी खाली बोतल फेंकते हुए: तूने मेरे बच्चों से मुझे जुदा करवा दिया, जा तू भी जहन्नुम में जा..
चौथी खाली बोतल फेंकते हुए: तूने मेरी नौकरी छुड़वा दी..तू भी हो जा चूर..चूर
पांचवीं बोतल उसके हाथ में भरी हुई आई: तू..तू यहीं पड़ी रह इन सारी चीजों में तेरा कोई दोष नहीं है।
पैसे बचाने का नायाब तरीका
एक स्टूडैंट की मम्मी अपने पति से: ये अपना सेंटू आजकल बहुत पैसे उड़ाने लगा है।
कंबख्त जहां भी पैसा रखती हूं उठा लेता है, पैसे उठाकर मोबाइल रीचार्ज करवाता है और घंटों कलमूंही लड़कियों से बातें करता है।
पति: एक काम करो अपने पैसे उस कमीने की किताबों के अंदर छुपा दो, साला 6 महीनें तक किताबों को हाथ नहीं लगाएगा।












Click it and Unblock the Notifications