संता रेडियों खरीदता है
संता रेडियों खरीदता है
संता, दुकानदार से - मुझे यह रेडियो नहीं चाहिए, इसे बदल दो।
दुकानदार- लेकिन सर जी, मैंने आपको अच्छी क्वॉलिटी का रेडियो दिया है।
संता- मुझे उल्लू मत बनाओ। इसपर लिखा है 'मेड इन जापान' और चालू करो तो कहता है 'ऑल इंडिया रेडियो'...।
सबसे कम बोलने वाला
संता, बंता से- सबसे ज्यादा बोलने वाले को क्या कहा जाता है?
बंता- वाचाल
संता एक बार फिर बंता से - बंता...तुम बताओ कि सबसे कम बोलने वाले को क्या कहते हैं?
बंता- मनमोहन।
संता अस्पताल में
एक दिन संता डॉक्टर के पास गए।
डॉक्टर ने पूछा- अरे, आपके दोनों गाल लाल क्यों हो रहे हैं?
संता - अरे क्या बताऊं डॉक्टर साहब! सोचा अपने कपडे़ अब खुद प्रेस किया करूं कि तभी अचानक फोन की घंटी बजी। मैंने फोन की बजाय गलती से प्रेस कान पर लगा ली। मेरी पगड़ी ने कान तो बचा ली, लेकिन...
डॉक्टर- ओह..लेकिन यह दूसरा गाल क्यों लाल हो रहा है?
संता- अरे उस कमीने का दोबारा फोन जो आ गया।












Click it and Unblock the Notifications