जब मूर्गे के भी तोते उड़ गये.. बोला बहन जी क्रोसिन का इस्तेमाल करो
एक मुर्गा मालिक को खिङकी से बैठा देख रहा था।
मालिक बहुत बीमार था, मालिक की पत्नी उसके बगल में बैठी थी।
पत्नी बोली : आपको बहुत तेज बुखार है मै आपके लिए चिकन सूप बना लाती हूं।
इतना सुनते ही मुर्गे के तोते उङ गये।
मुर्गा बोला : बहन जी एक बार क्रोसिन दे कर भी देख लो।
तो पापा ने पूछा अब तक कहां थे तुम?
संता: एक दिन मैं घर आने में लेट हो गया तो पापा ने पूछा अब तक कहां थे तुम? मैंने कहा दोस्त के घर पर था।
पापा ने मेरे ही सामने मेरे 10 दोस्तों को फोन लगाया।
4 ने कहा, हां अंकल, यहीं पर था। 3 ने कहा, बस अभी-अभी निकला है।
2 ने कहा, यहीं पढ़ रहा है। ...लेकिन करूं तो क्या करूं।
एक ने तो हद ही कर दी बोला- हां पापा बोलो क्या?
उस दिन लगा कि वाकई में हर दोस्त कमीना ही होता है।












Click it and Unblock the Notifications