ईमानदारी की मिसाल केजरीवाल: जो पापा का नाम लिखने से पहले DNA टेस्ट कराने गए थे
1. अगर दूध बच जाए तो वे उसे वापस गाय को लौटा देते हैं।
2. उन्होंने शादी के मौके पर जूते चुराने के लिए अपनी साली को ही गिरफ्तार करवा दिया।
3. हाई स्कूल फॉर्म में अपने पिता का नाम लिखने से पहले वे DNA टेस्ट कराने गए थे।
4. जब भी माधुरी दीक्षित पूछतीं कि चोली के पीछे क्या है, वे हमेशा सही जवाब दे देते।
5. उन्हें शकीरा के हिप्स पसंद हैं क्योंकि ''दे डोंट लाइ (वे झूठ नहीं बोलते)।"
6. उन्होंने बॉडीगार्ड फिल्म देखने से इनकार कर दिया क्योंकि उन्हें सिक्योरिटी नहीं चाहिए।
7. वे क्रिकेट स्कोर चेक करने के लिए भी RTI लगाते हैं।
8. उन्होंने कभी एक शख्स पर विश्वास किया था, और दुनिया आज उसे कुमार विश्वास के नाम से जानती है।
9. सुबह का बेईमान अगर शाम को केजरीवाल के साथ हो ले तो उसे बेईमान नहीं कहते।
10. दिल्ली में यू-टर्न के बोर्ड को अब केजरीवाल- टर्न के नाम से जाना जाता है।
11. उन्होंने अपने लैपटॉप को जेल भेज दिया क्योंकि उसका डाटा करप्ट हो चुका था।


Click it and Unblock the Notifications
