jokes- नई दुल्हन ने सास के लिए बनाया- पैग..., पढ़ें ये मजेदार जोक्स
नई बहू से सास ने कहा- बेटी तुझे जो भी बनना आता है बना दे।
बहू ने 10 मिनट बाद। पैग बना दिया और बोली- मां जी बताओ सोड़े के साथ लोगी या पानी के साथ।
*****

संता रो रहा था।
बंता- क्यों रो रहा है।
संता- मेरी मुर्गी मर गई।
बंता- इतना तो मैं मेरे चाचा के मरने पर नहीं रोया।
संता- तेरे चाचा कौन सा अंडे देते थे।
******
कंजूस आदमी के पिता की मौत हो गई।
पहला- बेटा- पिताजी को एंबुलेंस में ले चलते हैं।
दूसरा- एंबुलेंस महंगी है, ठेले में ले चलें।
तीसरा-साइकिल पर ले चलते हैं।
ये सुनकर कंजूस पिता उठकर बोला-
मेरा कुर्ता और जूते ला दो,
मैं पैदल ही चला जाऊंगा।












Click it and Unblock the Notifications