Jokes: यात्री ने पूछा भाई ये कौनसा स्टेशन है? संता का जवाब सुनते ही छूट पड़ेगी हंसी, पढ़िए मजेदार जोक्स
लोगों के जीवन से मानो हंसी गायब होती जा रही है। लोगों को हंसाने के लिए कई मजेदार और बेहतरीन जोक्स लेकर आए हैं। जिसे पढ़ते ही हंसी से अपना पेट पकड़ लेंगे।

JOKES: स्वास्थ्य के लिहाज से हंसना बेहद जरूरी होता है। हंसने से लोग स्वस्थ रहते हैं। भाग दौड़ भरी जिंदगी के चलते लोगों का हंसना अब गायब ही हो रहा है। आपके लिए कई गुदगुदाने और मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे। गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड के मजेदार जोक्स पढ़कर हंसी रोक नहीं पाएंगे।
- यात्री ट्रेन से उतरते ही पास में खड़ा संता से पूछा- अरे भाई ये कौन सा स्टेशन है।
संता हंसा, और हंसा, जोर जोर से हंस के लोट पोट हो गया...
बड़ी मुश्किल से खुद का होश संभालते हुए बोला- पगले ये रेलवे स्टेशन है।
- संता- डॉक्टर साहब क्या आप मेरी बीमारी का पता लगा सकते हो?
डॉक्टर- हां आप की आंखें बहुत कमजोर है।
संता- इतनी जल्दी आपको कैसे पता चल गया?
डॉक्टर- तुमने बाहर बोर्ड पर नहीं पढ़ा कि मैं जानवरों का डॉक्टर हूं।
- संता- मेरे दादा जी इतने अमीर और भुल्लकड़ थे कि लाठी बिस्तर पे रख के खुद कोने में सो जाते थे।
बंता- अबे ये तो कुछ भी नहीं।
संता-कैसे?
बंता- मेरे दादा जी इतने अमीर और भुल्लकड़ थे कि पान चबा कर बिस्तर पर थूक देते और खुद खिड़की से नीचे कूद जाते थे।
- डॉक्टर- तुम कौन सा साबुन इस्तेमाल करते हो?
संता- बजरंग का साबुन
डॉक्टर- पेस्ट?
संता- बजरंग का पेस्ट
डॉक्टर- शैंपू?
संता- बजरंग का शैंपू
अरे यार ये बजरंग कौनसी कंपनी है?
संता- बजरंग मेरा रूम पार्टनर है।
यह भी पढ़ें- JOKES: शराबी से ऐसा क्या पूछा कि जवाब सुनते ही पुलिस की छूट पड़ी हंसी, आप भी पढ़ें मजेदार जोक्स












Click it and Unblock the Notifications