JOKES: संता को फोन पर मिली धमकी, जानें किसने दी?
हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप यकीनन हंस पड़ेंगे।

1- टीचर- अगर तुम्हारा बेस्ट फ्रेंड और तुम्हारी गर्लफ्रेंड दोनों डूब रहे हों तो तुम किसको बचाओगे?
लड़का- डूब जाने दो दोनों को, आखिर दोनों एक साथ कर क्या रहे थे।
2- सास- दामाद आप काम क्या करते हैं?
दामाद- मैं पायलट हूं।
सास- अच्छा कौन सी एयरलाइन्स में पायलट हैं?
दामाद- अरे, मैं वो घर की शादियों में ड्रोन उड़ाता हूं सास हो गई बेहोश।
3- पत्नी ने पति से पूछा-चायपत्ती और पति में क्या समानता है?
पति- मालूम नहीं तुम बताओ।
पत्नी- दोनों के ही भाग्य में 'जलना' और 'उबलना' लिखा है।
4- दो लड़कियां बस में सीट के लिए लड़ रही थीं.
कंडक्टर- अरे, क्यों लड़ रही हो?
जो उम्र में सबसे बड़ी है वो बैठ जाए फिर क्या, पूरे रास्ते दोनों खड़ी ही रहीं
5- टीचर टिल्लू से- ऑपरेशन से पहले मरीज को बेहोश क्यों किया जाता है?
टिल्लू- अगर बेहोश नहीं किया और मरीज ऑपरेशन करना सीख गया, तो डॉक्टरों को कौन पूछेगा।
जवाब सुनकर टीचर बेहोश!
6- संता 100 नंबर पर फोन करके बोला- मुझे फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही है।
इंस्पेक्टर - कौन दे रहा है?
संता- बिजली वाले। कहते हैं, बिल नहीं भरा तो काट देंगे।
(Disclaimer: यहां दिए गए चुटकुले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे कंटेट से लिए गए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन कराना है। किसी जाति, धर्म,नाम या नस्ल के आधार पर किसी को अपमान करना या उपहास उड़ाना हमारा उद्देश्य नहीं है।)












Click it and Unblock the Notifications