JOKES: नौकर ने मालिक को बताई गल्ला चोरी हो जाने की बात
मालिक ने नौकर से कहा- मैं बाजार जा रहा हूं तुम दुकान का ध्यान रखना, अगर कोई ऑर्डर दे तो उसे अच्छे से पूरा करना।
कुछ देर के बाद मालिक आया तो उसने नौकर से पूछा- कोई ऑर्डर आया?
नौकर ने कहा- जी हां, आया था, उसने ऑर्डर दिया कि दोनों हाथ ऊपर करके कोने में खड़े हो जाओ।
मैंने ऑर्डर मान लिया और वह पैसे की तिजोरी उठाकर चला गया।

एक व्यक्ति जो इलेक्शन मे किस्मत आजमा रहा था उसे सिर्फ तीन वोट मिले।
अब उसने सरकार से जेड प्लस की सुरक्षा मांग की,
जिले के डीएम साहब ने उसे समझाते हुए कहा - आप को सिर्फ तीन वोट मिले हैं फिर आप को जेड प्लस सुरक्षा कैसे दी जा सकती है?
वह व्यक्ति बोला - जिस शहर में लोग मेरे इतने खिलाफ हो तो मुझे सुरक्षा मिलनी ही चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications