संता ने बढ़वाई अपनी सैलरी

एक शराबी का घर

एक बार बहुत ज्यादा शराब पीने के बाद एक आदमी अपनी गाडी में बैठ कर अपने घर जा रहा होता है तो उसे रास्ते में ट्रैफिक पुलिस का एक हवालदार रोक लेता है!
परन्तु उस के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए वह ट्रैफिक हवलदार उसका चालान नहीं करता और उस से कहता है;
हवलदार: भाई साहब क्योंकि आपका पिछला रिकॉर्ड अच्छा है इस लिए मैं आपको यह सलाह देना चाहूँगा कि, क्योंकि आपने बहुत ज़यादा शराब पी रखी है इसीलिए आप अपनी गाडी यहीं पार्किंग मैं खड़ी कर दें और और मैं आपको आपके घर छोड़ देता हूँ!
हवलदार की बात सुन वह आदमी राजी हो जाता है और हवलदार के साथ उसकी गाडी में बैठ कर अपने घर की तरफ चल पड़ता है, कुछ दूर चलने के बाद वे एक कॉलोनी में पहुँच जाते हैं तो वह आदमी एक घर के सामने पहुँच कर हवलदार से कहता है;
आदमी (नशे झूमते हुए): हवलदार साहब यही मेरा घर है!
हवलदार: क्या आपको अच्छे से याद है?
आदमी: आपको यकीन नहीं है, तो आप मेरे पीछे-पीछे आते जाओ!
उस आदमी की बात सुन हवलदार उसके पीछे चल पड़ता है, नशे में झूमते हुए वह आदमी घर का दरवाज़ा खोलता है और हवलदार को सीधा अपने बेडरूम में ले जाता है और कहता है;
आदमी: साहब ये देखो ये मेरा बेडरूम है, ये मेरा बेड है, ये मेरी पत्नी है और वो देखो वो उसके साथ मैं सो रहा हूँ!


शराबी की मजबूरी

एक शराबी सड़क पर गिरा हुआ था।
एक पुलिसवाला उधर से गुजर रहा था। वह उसके पास आया और कड़कती आवाज में उसने शराबी से पूछा, "तुमने इतनी क्यों पी रखी है?"
शराबी ने बताया, "क्या करूं, मजबूरी थी।"
पुलिसवाले ने फिर पूछा, "कैसी मजबूरी?"
शराबी ने बताया, "बोतल का ढक्कन गुम हो गया था।"

कैसे बढ़ी सैलरी

संता अपनी सैलरी को लेकर बॉस से नाराज था..
एक दिन संता बॉस के कैबिन में गया और बोला..
संता: अगर आपने सैलरी नहीं बढ़ाई तो...
ऑफिस में सबसे बोल दूंगा कि आपने मेरी सैलरी बढ़ाई है...!!!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+