वकील की बेवकूफी
वकील की बेवकूफी
एक आदमी एक गाड़ी के एक्सिडेंट का चश्मदीद गवाह था! वकील और गवाह के बीच कुछ ऐसे सवाल जवाब हो रहे थे!
वकील- क्या तुमने सच में एक्सिडेंट देखा?
गवाह- जी हां साहब!
वकील- जब एक्सिडेंट हुआ तो तुम उस जगह से कितनी दूरी पर खड़े थे?
गवाह- 30 फुट और सवा 6 इंच!
वकील- थोड़ा सोचकर, तो श्रीमान जी, क्या आप जज साहब को बता सकते है कि, आप इस दूरी को इतनी प्रमाणिकता से कैसे कह सकते हो कि, ये इतनी ही थी, जितनी आप ने कही?
गवाह- क्योंकि जब एक्सिडेंट हुआ तो मैंने उसी वक्त उस दूरी को इंच टेप से नाप लिया और मैं जानता था कि कोर्ट में बेवकूफ वकील इस प्रश्न को जरुर पूछेगा।
एक चोर और पत्नी
एक घर में चोर घुस गया, पति-पत्नी ने मिलकर चोर को पकड़ लिया।
पत्नी जो बहुत ही मोटी थी, चोर के कंधो पर बैठ गई और बोली- सुनोजी आप जल्दी से पुलिस को बुला लाओ, तब तक मैं इसे पकड़ कर रखती हूं पति इधर-उधर देखने लगा।
बीवी- अरे क्या देख रहे हो?
पति- मेरी चप्पल नहीं मिल रही...
चोर (कराहते हुए) - जल्दी कर भाई, मेरी ही पहन जा।












Click it and Unblock the Notifications