आइटम नंबर तीन का फोन
आइटम नंबर तीन का फोन
एक बार एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को फोन किया, फोन बॉयफ्रेंड के भतीजे ने उठाया।
लड़की ने प्यार से कहा,"जरा अपने अंकल को फोन देना।"
बंटी ने पूछा,"मैं उन्हें आपका क्या नाम बताऊं?"
लड़की ने इतरा कर कहा, "उनसे कहो कि उनकी जानेमन का फोन है।"
बंटी बोला,"लेकिन फोन में तो आपके नंबर के आगे आइटम नंबर 3 लिखा है।"
कैदी और बैंक लॉक
एक बैंक बिल्कुल जेल के सामने था एक दिन बैंक के सेफ का लॉक नही खुल रहा था बैंक वालों ने हर तरह कोशिश की मैकनिक बुलाये पर फिर भी वे सेफ का लॉक नही खोल पाए।
तब बैंक मैनेजर ने जेल में जाकर कैदियों से मदद मांगी एक कैदी सेफ का लॉक खोलने के लिए तैयार हो गया।
उसे पुलिस सुरक्षा में बाहर लाया गया और उसने थोड़ी ही देर में बिना किसी तोड़फोड़ के सेफ खोल दिया।
बैंक मैनेजर उसके उस कारनामे से बहुत खुश हुआ।
मैनेजर ने सेफ खोलने वाले कैदी से कहा, "मैं आपसे बहुत खुश हूँ, आपने बिना किसी क्षति के सेफ खोल दिया आप बताईये की इस काम के लिए हम आपको कितने रूपए दें।" सेफ खोलने वाले कैदी ने कहा, "पिछली बार तो जब मैंने ऐसा ही एक सेफ खोला था तो मुझे 10 लाख रूपए मिले थे तभी तो मैं यहाँ हूँ।"












Click it and Unblock the Notifications